Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मेरी लड़ाई, भ्रष्टाचार में डूबे शिबू सोरेन परिवार से है, जनता खुद तय करेगी : सुनील सोरेन
    झारखंड

    मेरी लड़ाई, भ्रष्टाचार में डूबे शिबू सोरेन परिवार से है, जनता खुद तय करेगी : सुनील सोरेन

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : दुमका लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में सुनील सोरेन का नाम सामने आते ही पूरे क्षेत्र में हलचल का माहौल है. शनिवार देर शाम को जामताड़ा पहुंचे दुमका सांसद सुनील सोरेन का कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया. भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण सहाय और आजसू जिला अध्यक्ष राजेश महतो के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया और इस मौके पर जमकर आतिशबाजी भी की गई.

    पत्रकारों से मुखातिब सुनील सोरेन ने कहा कि मैं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बाबूलाल मरांडी सहित सभी का आभार व्यक्त करता हूं, उन्हें दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने दोबारा मुझ पर भरोसा जताया और मुझे इस लायक समझा. प्रतिद्वंदी के बाबत पूछे जाने पर सुनील सोरेन ने कहा कि मेरी लड़ाई शिबू सोरेन के परिवार से है. उम्मीदवार कोई भी हो सकता है, पर होगा उनके परिवार का ही क्योंकि यह उनका क्षेत्र रहा है. यह परिवार आज पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, जिसे जनता भी देख रही है और समझ भी रही है.

    उन्होंने कहा कि भाजपा दुमका सीट पर भारी मतों से विजयी  होने जा रही है. कोई ताकत इस जीत को हार में नहीं बदल सकती है. सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है. यही वजह है कि आज पूरे देश की जनता का भरोसा नरेंद्र मोदी पर है, भाजपा पर है. उन्होंने 400 पार का जो नारा दिया है, उस नारे को हम सभी भाजपाई मिलकर सही स्थापित करके दिखाएंगे. स्वागत सभा के उपरांत उन्होंने मां चंचला के मंदिर में जाकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया. इस मौके पर वरिष्ठ भाजपाई राजेंद्र राउत, दुबराज मंडल, संतन मिश्रा, चंडी चरण डे, कमलेश मंडल, पिंटू महतो, मोहन शर्मा, राजेश यादव, मिट्ठू सिंह आदि सहित भाजपा, आजसू के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

    Bjp Dumka Jamtara jharkhand johar live news Shibu soren Sunil Soren जामताड़ा जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड दुमका बीजेपी शिबू सोरेन सुनील सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिमिक्स फॉल में नहाने के क्रम में सीयूजे के छात्र की डूबने से मौत
    Next Article फर्जी अकाउंट में मंगाते थे पैसे, पुलिस ने किया 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026
    Latest Posts

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.