धनबाद: एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोयलांचल की धरती में आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं लोगो में काफी उत्साह देखा जा रहा है. इसको लेकर नुक्कड़ सभाएं कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील कर रहे है. इसी क्रम में झरिया के देशबंधु सिनेमा हॉल के समीप भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के साथ एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. रागिनी सिंह ने स्थानीय लोगों को नरेंद्र मोदी जी के स्वागत करने बरवाअड्डा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वाहन किया. वहीं कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने अपील की. इस दौरान लोगों ने जय श्री राम और मोदी जी जिंदाबाद के नारे लगाए. मौके पर मुख्य रूप से विष्णु त्रिपाठी, दिलीप भारती, विजय चंद्रवंशी, रोहित बिद, अरिंदम बनर्जी समेत स्थानीय लोग मौजूद थे.
पीएम मोदी के आगमन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित, भाजपा के किया नुक्कड़ सभा

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

