Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा ने सरकार पर बोला हमला, ईडी की पूछताछ से पहले जबरन अराजक माहौल बनाने की कोशिश
    झारखंड

    भाजपा ने सरकार पर बोला हमला, ईडी की पूछताछ से पहले जबरन अराजक माहौल बनाने की कोशिश

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2024Updated:January 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने राज्य सरकार पर बड़ा प्रहार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की ईडी के पूछताछ के पहले सत्ताधारी गठबंधन के द्वारा पूरे राज्य में आक्रोश और भय का जबरदस्ती माहौल दिखाने की कोशिश की जा रही है. प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने तो ईडी के अधिकारियों पर हमले का आह्वान किया था. झामुमो के प्रवक्ता कह रहे कि जनता में आक्रोश है और कुछ भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि जनता में इस बात को लेकर जरूर आक्रोश है कि मुख्यमंत्री की सरकार ने चार वर्ष तक सिर्फ भ्रष्टाचार किया. आदिवासी मूलवासी का कोई विकास नहीं हुआ. साथ ही कहा कि अगले चुनाव में प्रदेश के आदिवासी मूलवासी हेमंत सरकार को उखाड़ फेकेंगे.

    प्रदर्शनकारियों को जाने की छूट
    प्रतुल ने कहा आज जिस तरीके से राजभवन के आस पास निषेधाज्ञा लगे होने के बाद भी प्रदर्शनकारियों को जाने की छूट थी. वह साफ दिख रहा है कि राज्य सरकार अपने दायित्व का निर्वाह नहीं कर रही. प्रतुल ने कहा ये सब सरकार प्रायोजित था. प्रतुल ने कहा सत्ताधारी गठबंधन के इशारे पर प्रदेश में ऐसा दिखाया जा रहा है कि विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही है. जबकि वास्तविकता में ऐसा बिल्कुल नहीं है. प्रदेश की जनता इस भ्रष्ट सरकार से मुक्ति चाहती है. प्रतुल ने कहा कि अब तो सत्ताधारी गठबंधन के नेता मर्यादा छोड़कर राजभवन और राज्यपाल पर भी निशाना साध रहे है. आज राज भवन के सामने कई संगठनों ने सरकार के द्वारा प्रायोजित प्रदर्शन किया. इसमें आम आदिवासी नहीं बल्कि अगल बगल के जिलों से लाए झामुमो कार्यकर्त्ता शामिल थे. इनको समझना चाहिए कि यह पांचवीं अनुसूची का क्षेत्र है और यहां राज्यपाल को विशेष अधिकार भी मिले हैं.

    प्रतुल ने कहा संविधान के आर्टिकल 7 के अनुसार विधि व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है. मुख्य्मंत्री से पूछताछ के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखना भी राज्य सरकार का दायित्व है. अगर सत्ताधारी गठबंधन के इशारे पर राष्ट्र विरोधी तत्व पूछताछ के दौरान कोई विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करते हैं तो इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी.

    अराजक ईडी की पूछताछ छूट प्रदर्शनकारियों बोला भाजपा माहौल हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिंडालको माइंस में हमला करने वाले 2 नक्सली समर्थक गिरफ्तार
    Next Article कोयलांचल डीआईजी ने क्राइम कंट्रोल के लिए लगाई अधिकारियों की क्लास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.