Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»राजापाड़ा के काली मंदिर में चौथी बार हुई चोरी, लोगों में आक्रोश
    क्राइम

    राजापाड़ा के काली मंदिर में चौथी बार हुई चोरी, लोगों में आक्रोश

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पाकुड़ : जिला में राजापाड़ा स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में शनिवार की देर रात चोरी हो गई. माँ काली की स्थापित प्रतिमा पर सोने और चांदी के हार की चोरी कर ली गई. माँ काली मंदिर में चौथी बार चोरी की घटना सुनकर राजापाड़ा मोहल्ले से सैकड़ों लोग मंदिर प्रांगण में जुट गए और पुलिस प्रशासन से शीघ्र चोरी की घटना का उद्भेदन करने की मांग करने लगे. मंदिर में चोरी की घटना की खबर सुनकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन आदित्य और नगर थाना की पुलिस मंदिर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.

    छानबीन के क्रम में मंदिर के गेट का ताला टूटा मिला. पुलिस ने मंदिर परिसर से टूटा ताला, करी और एक मफलर बरामद किया है. मंदिर की सुरक्षा में तैनात गार्ड के रहने के बावजूद चोरी की घटना से स्थानीय लोग काफी आक्रोशित है. मंदिर के पुजारी भारत पंडित ने पुलिस को चोरी की घटना के बारे में जानकारी दी. इधर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल ने बताया कि मंदिर की चोरी की घटना की छानबीन की जा रही है. चोरी में डेढ़ भर सोने का हार और चालीस-पचास भर चांदी की चोरी हुई है. उनोहने कहा कि सीसीटीवी और खोजी कुत्ता मंगाकर छानबीन की जाएगी. गार्ड से भी पूछताछ की जायेगी. जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वालों का खुलासा किया जाएगा.

    CCTV Gold Jharkhand news johar live news Pakur silver theft चांदी चोरी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज पाकुड़ सीसीटीवी सोना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर और बोकारो को मिलेंगे 500-500 बेड के अस्पताल, मेडिकल की पढ़ाई भी होगी
    Next Article मकर संक्रांति से पूर्व मछली बाजार में लोगों की उमड़ी भीड़

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.