Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी»सरना धर्म कोड की मांग को लेकर खूंटी में महारैली आज
    खूंटी

    सरना धर्म कोड की मांग को लेकर खूंटी में महारैली आज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2024Updated:January 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी : सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रविवार को खूंटी में महारैली निकाली जाएगी. महारैली के आयोजन के लिए कोर कमेटी का गठन किया गया है. महारैली में खूंटी के अलावा रांची, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम के सरना धर्मावलंबी शामिल होंगे. समिति के सोमा मुंडा ने कहा कि सरना धर्मावलंबियों की संख्या 50 लाख से अधिक होने के बावजूद धर्म कोड नहीं दिया जा रहा है.

    उन्होंने कहा, सरना धर्म कोड के लिए जोरदार आंदोलन करने की जरूरत है. सरना धर्म कोड भारत के लाखों प्रकृति पूजकों के अस्तित्व एवं अस्मिता का सवाल है. उन्हें उनकी धार्मिक आजादी से वंचित करना क्रूर मजाक है. सोमा मुंडा ने कहा कि आदिवासियों को उनकी धार्मिक आजादी से वंचित करने के लिए कांग्रेस-बीजेपी दोषी है. 1951 की जनगणना तक यह प्रावधान था. बाद में कांग्रेस ने हटा दिया और अब भाजपा जबरन आदिवासियों को हिंदू बनाना चाहती है.

    बता दें कि सरना धर्म कोड की मांग को लेकर 30 दिसंबर को आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से भारत बंद आहूत किया गया था. जमशेदपुर के कदमा में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर भारत बंद की घोषणा की गई है. आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा है कि अगर 31 मार्च तक सरना धर्म कोड का ऐलान नहीं हुआ तो 7 अप्रैल को एक बार फिर से भारत बंद किया जाएगा. इस दौरान रेल-रोड चक्का जाम किया जाएगा. इस संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र भी लिखा गया है.

    Adivasi Sengel Campaign Jharkhand news johar live news Khunti Maharally Salkhan Murmu Sarna Dharma Code आदिवासी सेंगेल अभियान खूंटी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज महारैली सरना धर्म कोड सालखन मुर्मू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में बांस के सहारे खड़े है पोल, कहीं घर पर गिरा है बिजली का खंभा, कोई नहीं है देखने वाला
    Next Article आतंक का परिचायक बने कुख्यात सबजोनल कमांडर प्रभाकर समेत पांच उग्रवादी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.