Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रातू रोड के ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया बदलाव  
    झारखंड

    रातू रोड के ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया बदलाव  

    Team JoharBy Team JoharDecember 28, 2023Updated:December 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : दो दिनों के लिए रातू रोड के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. दरअसल, पिस्का मोड़ से लेकर जाकिर हुसैन पार्क तक फ्लाइओवर को निर्माण हो रहा है. फ्लाइओवर के निर्माण कार्य एवं सुरक्षा के मद्देनजर और रातू रोड के ट्रैफिक को देखते हुए ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. फिलहाल,  इसे ट्रायल के तौर पर चलाया जाएगा. यह बदलाव आज गुरुवार और कल शुक्रवार के लिए ही रहेगी. अगर इस व्यवस्था से ट्रैफिक में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई यानी गाड़ियों का आना-जाना व्यवस्थित रहा, तो इस व्यवस्था को आगे तक बढ़ाया जाएगा.

    ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक रूट को चार जोन में बांटा गया है. रातू रोड के न्यू मार्केट चौक तक पिलर और गर्डर लगाया जा चुका है. अब किशोरी यादव चौक से जाकिर हुसैन पार्क तक निर्माण कार्य होना है. किशोरी यादव चौक से जाकिर हुसैन पार्क तक पांच पिलर को बनाया जाएगा. पिलर निर्माण को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसलिए ट्रैफिक रूट में ट्रायल के तौर पर शुक्रवार तक के लिए बदलाव किया गया है. ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है. जिसके तहत किशोरी यादव चौक से जाकिर हुसैन पार्क की ओर जाने वाले सभी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी.

    नई ट्रैफिक व्यवस्था :

    जोन वन : किशोरी यादव चौक से जाकिर हुसैन पार्क की ओर जाने वाले सभी वाहनों के परिचालन बंद रहेगा.

    जोन टू : ऐसे में पिस्का मोड़ से आने वाले सभी ऑटो और ई-रिक्शा दुर्गा मंदिर चौक से हॉटलिप्स चौक होते हुए एटीआई मोड़ से रणधीर वर्मा चौक के रास्ते जाकिर हुसैन पार्क तक पहुंच सकेंगे. वहीं, अन्य वाहन न्यू मार्केट चौक से बाएं होते हुए राजभवन मोड़ से हॉटलिप्स चौक की ओर जाएंगे

    जोन थ्री : कांके रोड से रातू रोड की ओर आने वाले सभी ऑटो व ई-रिक्शा राम मंदिर चौक से सिदो-कान्हू पार्क होते हुए एटीआई मोड़ से रणधीर वर्मा चौक फिर जाकिर हुसैन पार्क तक पहुंच सकेंगे.

    जॉन फोर : रेडियम चौक की ओर से आने वाले वाहन जाकिर हुसैन पार्क से किशोरी यादव चौक होते हुए रातू रोड एवं हरमू रोड की ओर परिचालन कर सकेंगे.

     

    Construction work flyover Jharkhand news johar live news ranchi Ratu Road Traffic Arrangement जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज ट्रैफिक व्यवस्था निर्माण कार्य फ्लाइओवर रांची रातू रोड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article17 प्री फैब्रिकेटेड हॉस्पिटल का रास्ता साफ, निर्माण में खर्च किए जाएंगे 57,52,78,079 करोड़
    Next Article कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस, 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटे पार्टी के नेता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026
    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    रांची : RSS मुख्यालय बम हमला अपडेट; कहां तक पहुंचा जांच का दायरा?

    June 22, 2026

    22 जून 1986: जब माराडोना के ‘हैंड ऑफ गॉड’ ने रच दिया फुटबॉल इतिहास

    June 22, 2026

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.