Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»फिरौती की रकम मांगते ही पुलिस हुई रेस, 6 घंटे के अंदर अपहृत युवक को किया बरामद
    क्राइम

    फिरौती की रकम मांगते ही पुलिस हुई रेस, 6 घंटे के अंदर अपहृत युवक को किया बरामद

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2023Updated:December 20, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : अपहरण की सूचना मिलने के महज 6 घंटे के अंदर अपहृत युवक को एसपी के निर्देशन पर पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. घटना में शामिल अपराधियों की पहचान हो चुकी है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. अपहरण कांड में प्रयुक्त बोलेरो भी पुलिस के द्वारा बरामद कर लिया गया है.

    मिली जानकारी के अनुसार मिथिलेश मंडल, उम्र- 29 वर्ष, पिता-जितेन्द्र मंडल उर्फ गुडरू मंडल सुबह करीब 9 बजे जरूरी काम बताकर अपने मोटरसाईकिल से डुमरी के लिये निकले थे. उसके बाद समय करीब 5 बजे संध्या को मिथलेश मंडल के मोबाईल नंबर से उनकी पत्नी अंजली देवी को पति मिथलेश मंडल के मोबाईल पर फोन कर यह बोला गया कि मिथलेश मंडल का अपहरण कर लिया गया है, यदि इनकी सलामती चाहते हैं तो दस लाख रुपये लेकर तुरंत डुमरी पहुँचे, अन्यथा इनकी हत्या कर फेंक दी जायेगी.

    तत्पश्चात, अपहृत युवक मिथलेश मंडल की माता के लिखित आवेदन के आधार पर अहिल्यापुर थाना कांड संख्या-66/23 दिनांक-18.12.2023 धारा-364 (ए)/120 (बी) भा0द0वि0 के अंतर्गत दर्ज कर इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई. जिस पर पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह द्वारा उक्त कांड में अपहृत व्यक्ति की सकुशल बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, गिरिडीह एवं पुलिस उपाधीक्षक, साईबर, गिरिडीह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित छापामारी करने हेतु निर्देशित किया गया.

    पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा अपराधियों के भागने/छिपने वाले क्षेत्र में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगोदर-सरिया तथा उनके अधीनस्थ थानों के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के सहयोग से अपराधियों की घेराबंदी की गई. अपराधियों ने खुद को पुलिस से घिरा हुआ पाकर गिरफ्तारी के डर से अपहृत युवक मिथलेश मंडल को औरा, बगोदर क्षेत्र में छोड़कर भाग निकले.

    त्वरित छापामारी करने के फलस्वरुप कांड में अपहृत मिथलेश मंडल को तीन घंटे के अंदर सकुशल बरामदगी कर लिया गया. अपहरण कांड में अपराधियों द्वारा प्रयुक्त बोलेरो भी बरामद कर लिया गया है. कांड में संलिप्त अभियुक्तों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है.

    crime dumri Giridih johar live news kidnapping अपहरण क्राइम गिरीडीह जोहार लाइव न्यूज़ डुमरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : बिहार एसटीएफ की रांची में बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी कुख्यात संजय सिंह गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
    Next Article INSTAGRAM के जरिए ठगी का नया तरीका, जॉब के नाम पर लोगों को लगाया जा रहा चूना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.