Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»शराब घोटाला के आरोपी योगेंद्र तिवारी के खिलाफ ED ने दाखिल किया आरोप पत्र, ट्रांसफर-पोस्टिंग समेत शेल कंपनियों से भी जुड़ा मामला
    क्राइम

    शराब घोटाला के आरोपी योगेंद्र तिवारी के खिलाफ ED ने दाखिल किया आरोप पत्र, ट्रांसफर-पोस्टिंग समेत शेल कंपनियों से भी जुड़ा मामला

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : शराब घोटाले के आरोपी योगेंद्र तिवारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आरोप पत्र दाखिल किया है. पीएमएलए कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया है. योगेंद्र तिवारी ने बालू और जमीन के कारोबार में हुई अवैध कमाई का इस्तेमाल शराब के अवैध धंधे में किया ऐसा ED  द्वारा दाखिल आरोप पत्र में बताया गया है. योगेंद्र तिवारी पर अपने दफ्तर से उन कागजात को छिपाने का भी आरोप लगाया है, जो तिवारी के खिलाफ सबूत हो सकते थे. साथ ED ने बताया है कि योगेंद्र तिवारी ने नियमों को दरकिनार कर और लाइसेंस की शर्तों के परे जाकर बालू स्टॉक किया.

    आरोप पत्र मे ED ने बताया कि योगेंद्र तिवारी और उससे जुड़ी कंपनियों को राज्य के कुछ आला प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं का संरक्षण मिलता रहा है. ऐसे लोगों के खिलाफ जांच जारी रहेगी. साथ ही योगेंद्र तिवारी ने बालू, शऱाब और जमीन के कारोबार में हुई अवैध कमाई को छिपाने के लिए शेल कंपनियों का सहारा लिया. उसने राज्य के कुछ नेताओं और अफसरों की मिलीभगत से साल 2021-22 में एक व्यवसायिक ग्रुप बनाया. ग्रुप में दर्ज कंपनियों के नाम से बैंक में अकाउंट खोले गये. इन अकाउंट में अवैध कमाई को ट्रांसफर किया गया.

    ED ऐसे बैंक खातों की पहचान करने में जुटी हुई है. ED के अनुसार शेल कंपनियों की मदद से लगभग 15 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गयी है. इसकी जांच की जा रही है. बता दें कि शराब घोटाले के आरोपी योगेंद्र तिवारी से ED जमीन घोटाला और ट्रासंफर-पोस्टिंग मामलों में भी पूछताछ कर रही है. मिली खबर के मुताबिक, ED ने बताया है कि तिवारी अफसरों की ट्रांसफर और पोस्टिंग में लिप्त रहा है. इसके जरिये उसने सत्ता और नौकरशाहों तक पहुंच बनायी.

    charge sheet ED johar live news Liquor scam ranchi Yogendra Tiwari आरोप पत्र इडी जोहार लाइव न्यूज़ योगेंद्र तिवारी रांची शराब घोटाला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्राथमिक एवं माध्यमिक संवर्ग के शिक्षकों की प्रोन्नति 1993 से है लंबित, अब आंदोलन के मूड में
    Next Article JAC ने बनाया नया नियम, मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में नहीं मिलेगा ब्रेक

    Related Posts

    चाईबासा

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026
    जामताड़ा

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026
    Latest Posts

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026

    हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

    June 11, 2026

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.