Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नाइट मार्केट से गुलजार होगी राजधानी, बिना परमिशन नहीं लगा सकेंगे फूड वैन
    झारखंड

    नाइट मार्केट से गुलजार होगी राजधानी, बिना परमिशन नहीं लगा सकेंगे फूड वैन

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची  : राजधानी के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर नाइट मार्केट लगाने का रास्ता साफ हो गया है. अब वहां पर दुकानें लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इस कड़ी में स्टेडियम के बाहर दुकानें लगाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इसके बाद ही स्टेडियम के चारों ओर फूड वैन लगाकर संचालक कारोबार कर सकेंगे. वहीं, बिना निगम की परमिशन के फूड वैन लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि रांची नगर निगम ने इसके लिए टेंडर निकाला है. जिसमें आवेदन आमंत्रित किए गए है. साथ ही लिखा है कि जो भी संचालक रात में अपनी दुकान लगाना चाहते हैं वे आवेदन कर सकते हैं.

    राजधानी में नाइट मार्केट शुरू किया जाना है. स्टेडियम के आसपास नाइट स्ट्रीट मोबाइल फूड हब का निर्माण किया गया है. नगर निगम की ओर से इसे लेकर एसओपी जारी किया गया है. जिसमें पहले चरण में कचहरी रोड में जयपाल सिंह स्टेडियम के बाहर नाइट स्ट्रीट मार्केट की शुरुआत की जाएगी. मार्केट में दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को सपोर्ट टू अर्बन स्ट्रीट वेंडर के तहत पीएम स्वनिधि का लाभ भी दिलाया जा सकेगा, ताकि वेंडर बेहतर तरीके से अपनी दुकान लगा सकें और अपनी आजीविका भी बढ़ा सकें.

    बिना आधार नहीं मिलेगी परमिशन

    संचालक को आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, वैध निबंधन दस्तावेज, ऑनर बुक, फूड कार्ट रजिस्ट्रेशन पीएम स्वनिधि, मोबाइल फूड वैन, मोबाइल कियोस्क फोटो, फूड सेफ्टी के प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेज संलग्न कर आवेदन जमा करना होगा. कागजातों की जांच के बाद चार सदस्यीय टीम में डीएमसी, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, सहायक प्रशासक, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी व सिटी मैनेजर परमिशन देंगे. इसके बाद नाइट मार्केट में नगर निगम की ओर से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. पीने के लिए स्वच्छ जल, हाथ धोने के लिए पानी, टॉयलेट सुविधाएं, वेस्ट डिस्पोजल, लाइटिंग व पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम होंगे.

    Jaipal Singh Munda Stadium johar live news Night Market ranchi Ranchi Municipal Corporation जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जोहार लाइव न्यूज़ नाइट मार्केट रांची रांची नगर निगम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली मुठभेड़ में एक ASI शहीद, एक कांस्टेबल घायल, चार संदिग्ध हिरासत में
    Next Article अयोध्या से कलश और अक्षत के रूप में गोविंदपुर पहुँचा निमंत्रण, खुशी में लोगों ने निकाली कलश शोभायात्रा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्र आंदोलन में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, अयाज चौहान समेत पांच नेता पहुंचे

    August 8, 2026
    झारखंड

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026
    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    Latest Posts

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026

    झारखंड: छात्र आंदोलन में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, अयाज चौहान समेत पांच नेता पहुंचे

    August 8, 2026

    मैगी में सीसा ढूँढते-ढूँढते बीत गए 11 साल, दिल्ली हाईकोर्ट ने केस किया खारिज, बोला – अब बंद करो ये खींचतान

    August 8, 2026

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.