Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 12:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रेल मंडल के दो रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार
    झारखंड

    रेल मंडल के दो रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/नई दिल्ली : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल मंडल के दो रेलकर्मियों सुरेंद्र कुमार सिंह, सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (परियोजना), मनुज कुमार, हेड कांस्टेबल/रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ), रांची को उत्कृष्ट कार्य के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार – 2023 प्रदान किया गया.

    सुरेंद्र कुमार सिंह, सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (परियोजना) ने रांची मंडल के नक्सल प्रभावित लेटेम्दा और झिमरी स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग को स्थापित करने में अनुकरणीय नेतृत्व, सावधानीपूर्वक योजना और त्रुटिहीन निष्पादन कर समर्पित भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया.

    वहीं, मनुज कुमार, हेड कांस्टेबल/रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ), रांची में कार्यरत हैं. रांची स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक ऑन ड्यूटी टीटीआई फिसल गये. कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और टीटीआई की जान बचाई तथा डयूटी के दौरान अपनी सजगता एवं कर्मठता दिखाई.

    दिल्ली में शील्ड प्रदान किया

    8वां रेलवे सप्ताह केंद्रीय समारोह – अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2023 के अंतर्गत भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कार और क्षेत्रीय रेलवे और पीएसयू को विशेष क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शील्ड प्रदान की. दक्षिण पूर्व रेलवे ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शील्ड हासिल की है. अनिल कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक और नवीन कुमार, प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर ने दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से शील्ड प्राप्त की.

    100 कर्मचारियों को किया सम्मानित

    कार्यक्रम के दौरान, दक्षिण पूर्व रेलवे से 10 तथा पूरे भारतीय रेल से 100 रेलवे कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और जोनल रेलवे और पीएसयू को 21 शील्ड प्रदान की गईं. इस अवसर पर रेलवे बोर्ड की अध्यक्षा एवं सीईओ जया वर्मा सिन्हा और रेलवे बोर्ड के सदस्य, सभी क्षेत्रीय रेलवे के महाप्रबंधक और रेलवे की उत्पादन इकाइयों और रेलवे के सार्वजनिक उपक्रमों के प्रमुख भी उपस्थित थे.

    Ashwini Vaishnav Delhi johar live news Railway Minister railways ranchi अश्विनी वैष्णव जोहार लाइव न्यूज़ दिल्ली रांची रेल मंत्री रेलवे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 17 December 2023: किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article 51 एएसआई को दरोगा रैंक में प्रोन्नति देने का पुलिस HQ ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

    Related Posts

    झारखंड

    इरफान अंसारी का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- ‘भाजपा के महल देखकर आंखों में मोतियाबिंद हो गया, आदिवासी-दलितों के घरों में पंखा तक नहीं’

    September 17, 2025
    झारखंड

    कोलफील्ड एक्सप्रेस में चार दशक से जारी है विश्वकर्मा पूजा की परंपरा, डेली पैसेंजर्स निभा रहे हैं आस्था

    September 17, 2025
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन ने PM मोदी को 75वें जन्मदिन की दी हार्दिक बधाई

    September 17, 2025
    Latest Posts

    मां वैष्णो देवी की यात्रा 22 दिन बाद फिर शुरू, श्रद्धालुओं के चेहरों पर लौटी रौनक

    September 17, 2025

    इरफान अंसारी का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- ‘भाजपा के महल देखकर आंखों में मोतियाबिंद हो गया, आदिवासी-दलितों के घरों में पंखा तक नहीं’

    September 17, 2025

    बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल : गैर-आपात सेवाएं ठप

    September 17, 2025

    कोलफील्ड एक्सप्रेस में चार दशक से जारी है विश्वकर्मा पूजा की परंपरा, डेली पैसेंजर्स निभा रहे हैं आस्था

    September 17, 2025

    PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर से बधाइयां, बिहार के नेताओं ने दी शुभकामनाएं

    September 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.