Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 10:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मिशनरीज ऑफ चैरिटी को 11 साल में मिले 927 करोड़, सीबीआई से जांच की डीजीपी ने की सिफारिश
    जोहार ब्रेकिंग

    मिशनरीज ऑफ चैरिटी को 11 साल में मिले 927 करोड़, सीबीआई से जांच की डीजीपी ने की सिफारिश

    Team JoharBy Team JoharJuly 10, 2018Updated:July 10, 2018No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मिशनरीज ऑफ चैरिटी और इससे जुड़ी छह संस्थाओं को मिले विदेशी फंड की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की गई है। मंगलवार को डीजीपी डीके पांडेय ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी व उससे जुड़ी संस्थाओं को मिले विदेशी फंड की जानकारी गृह विभाग के प्रधान सचिव को भेजी है। गृह सचिव को भेजे पत्र में जिक्र है कि साल 2006 से 2017 तक इन संस्थाओं को द फॉरेन कंट्रीव्यूशन रेगुलेशन एक्ट(एफसीआरए) के तहत विदेशों से 927.27 करोड़ रूपये मिले हैं। पत्र में जिक्र है कि कोतवाली रांची के एएचटीयू थाने के अनुसंधान और अन्य स्रोतों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, यह तथ्य सामने आए हैं कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी को मिली राशि का उपयोग मुल उदेश्य में न होकर अन्य कार्यों में किया जा रहा है।

    डीजीपी ने गृह सचिव को भेजे पत्र में लिखा है कि प्रत्येक राज्य की जांच एजेंसी की अपराध शाखा एक करोड़ से कम के मामलों में अनुसंधान करने में सक्षम है। लेकिन राशि एक करोड़ से अधिक है, ऐसे में इस मामले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए। डीजीपी ने गृह सचिव से अनुरोध किया है कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी व इससे जुड़ी संस्थाओं की जांच भारत सरकार के निर्देश पर ही की जा सकती है। ऐसे में इस संबंध में केंद्र के साथ पत्राचार कर मिशनरीज ऑफ चैरिटी एवं अन्य संस्थानों के फंड की सूक्ष्म जांच करायी जाए। जांच पूरी होने तक सभी संस्थानों के बैंक एकाउंट फ्रीज करने की भी मांग डीजीपी ने की है।

    सरकारी पैसे से मिशनरी संस्थानों से जुड़े एनजीओ करा रहे धर्मांतरण
    एफसीआरए करें रद
    मिशनरीज ऑफ चैरिटी के एफसीआरए निबंधन रद करने की सिफारिश के लिए भी डीजीपी ने गृह सचिव को लिखा है। एफसीआरए निबंधन को रद करने या निलंबित करने का अधिकार केंद्र सरकार के पास है।
    ये भी पढ़ें- मिशनरीज ऑफ चैरिटी में बच्चों के सौदे के खेल से उठेगा पर्दा, चार साल से गतिविधियां संदिग्ध, 280 बच्चों का सुराग नहीं
    किस एजेंसी को मिला कितना फंड
    मिशनरीज ऑफ चैरिटी
    2006- 07 45.37 करोड़
    2007- 08 54.70 करोड़
    2008- 09 42.50 करोड़
    2009- 10 53.35 करोड़
    2010- 11 62.29 करोड़
    2011- 12 62.77 करोड़
    2012- 13 71.05 करोड़
    2013- 14 96.35 करोड़
    2014- 15 90.91 करोड़
    2015- 16 94.01 करोड़
    2016- 17 77.77 करोड़
    ——————–
    कुल 751.12 करोड़

    मिशनरीज ऑफ चैरिटी ब्रदर्स
    2006- 07 9.15 करोड़ करोड़
    2007- 08 10.08 करोड़
    2008- 09 15.29 करोड़
    2009- 10 8.25 करोड़
    2010- 11 9.11 करोड़
    2011- 12 9.94 करोड़
    2012- 13 13.69 करोड़
    2013- 14 —–
    2014- 15 14.63 करोड़
    2015- 16 18.81 करोड़
    2016- 17 19.80 करोड़
    ———————
    कुल 128.99 करोड़

    मिशनरी ऑफ द वर्ड
    2006- 07 1.25 करोड़
    2007- 08 1.68 करोड़
    2008- 09 1.88 करोड़
    2009- 10 2.53 करोड़
    2010- 11 2.97 करोड़
    2011- 12 3.14 करोड़
    2012- 13 3.23 करोड़
    2013- 14 4.21 करोड़
    2014- 15 4.25 करोड़
    2015- 16 4.54 करोड़
    2016- 17 4.81 करोड़
    ————————-
    कुल 34.53 करोड़

    मिशनरीज ऑफ कोलकाता
    2006- 07 17.21 लाख
    2007- 08 4.34 करोड़
    2008- 09 42.50 लाख
    2009- 10 4.39 करोड़
    2010- 11 74 लाख
    2011- 12 74 लाख
    ——————
    कुल 10.39 करोड़

    मिशनरीज ऑफ चैरिटी फादर्स इंडिया
    2011- 12 5.28 लाख
    2012- 13 2.16 लाख
    2013- 14 36.39 लाख
    2014- 15 38.68 लाख
    2015- 16 28.86 लाख
    2016- 17 16.51 लाख
    —————–
    कुल 1.94 करोड़
    मिशनरीज सिस्टर्स ऑफ मैरी हेल्प ऑफ क्रिस्चयन मैरी इमैक्युलेट प्रोविंस सोशल वेलफेयर सोसाइटी
    2016- 17 27.71 लाख

    एफसीआरए फंड झारखंड बच्चा सौदा मिशनरीज ऑफ चैरिटी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड बंद के दौरान विपक्षी नेताओं समेत 18,973 गिरफ्तार, शाम में रिहाई
    Next Article माओवादियों के दो निवेशकों की करोड़ों की संपत्ति पुलिस ने की जब्त

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में झुलसाने वाली गर्मी से राहत, बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में धराया एक करोड़ का अवैध शराब

    June 14, 2025
    झारखंड

    शहीद सीआरपीएफ ASI सत्यवान कुमार सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि

    June 14, 2025
    Latest Posts

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज सिल्ली दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

    June 15, 2025

    ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला पुलिसकर्मी को बदमाशों ने मा’री गो’ली

    June 15, 2025

    तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा

    June 15, 2025

    एम्बुलेंस-पिकअप की भीषण टक्कर में पांच की मौ’त

    June 15, 2025

    चार साल बाद रिम्स को मिलने जा रही नई MRI मशीन

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.