Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 3:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोमिया में जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास
    झारखंड

    गोमिया में जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : गोमिया प्रखंड के साड़म पश्चिमी पंचायत के डैम किनारे शनिवार को 15वें वित्त आयोग के जिला परिषद अंतर्गत अनाबद्ध अनुदान योजना मद से छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी एवं जिप सदस्य आकाशलाल सिंह ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर किया. इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के बोकारो जिला अध्यक्ष चितरंजन साव,पंसस चांदनी देवी, उपमुखिया पंकज जैन मुख्य रूप से उपस्थित थे.

    जिप अध्यक्ष सुनीता देवी एवं जिप सदस्य आकाशलाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों की बहुत दिनों से मांग थी कि डैम किनारे छठ घाट का निर्माण किया जाय, क्योंकि छठ पूजा के समय में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी हो जाती है और भीड़ होने से छठव्रतियों को काफी परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग आज पूरा होने जा रहा है. मौके पर वार्ड सदस्य पंकज कुमार, अजित नारायण प्रसाद, बबिता देवी, लक्ष्मी देवी, सबिता देवी आदि मौजूद थे.

    वहीं, दूसरी तरफ 15वें वित्त आयोग के जिला परिषद अंतर्गत अनाबद्ध योजना मद से ही महुआटांड़ पंचायत के तालाब पर शेड निर्माण कार्य, छोटकी पुन्नू शिव मंदिर प्रांगण में चबूतरा निर्माण कार्य, बारीडारी के राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में चबूतरा निर्माण कार्य तथा महुआटांड़ में रहीम घर के समीप चबूतरा निर्माण कार्य का शिलान्यास बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, जिप सदस्य अरविंद करमाली एवं गोमिया विधायक की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर किया. मौके पर मोहन नायक, सुधीर ठाकुर, संतोष हलधर, राजेश महतो, चितरंजन सिंह, पंचदेव महतो, देवनारायण महतो, नरेश महतो, सुरेश महतो, दुर्गा साव आदि मौजूद थे.

    Bokaro foundation stone laying jharkhand johar live news Sunita Devi Zip President जिप अध्यक्ष जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड बोकारो शिलान्यास सुनीता देवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा के सहयोगियों पर आज की सुनवाई टली, आरोप गठन अब 14 मार्च को
    Next Article ईवीएम हटाओ-देश बचाओ के बैनर तले विरोध मार्च निकाला, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.