Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Sep, 2025 ♦ 4:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»भाई की ह’त्या का बदला लेने के लिए कर दिया नबी का म’र्डर, आठ घंटे के भीतर धराया
    क्राइम

    भाई की ह’त्या का बदला लेने के लिए कर दिया नबी का म’र्डर, आठ घंटे के भीतर धराया

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJuly 22, 2025Updated:July 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk: माण्डर में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। घटना के महज आठ घंटे के भीतर मुख्य आरोपी नौशाद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से देशी पिस्तौल, कट्टा और जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं।

    घटना 21 जुलाई की रात करीब आठ बजे माण्डर थाना क्षेत्र के टांगरबसली स्टेशन के पास हुई, जहां नबी हुसैन अंसारी को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी थी। घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से कॉन्स्टेंट लीवंस हॉस्पिटल, माण्डर में भर्ती कराया गया।

    सूचना मिलते ही माण्डर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, खलारी राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

    जांच के दौरान परिजनों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नौशाद अंसारी का नाम सामने आया। इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी नारो के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-75 पर बने पुल के नीचे छिपा हुआ है। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक 7.65 बोर का देशी पिस्तौल, एक मैगजीन, 7.65 एमएम की एक जिंदा गोली, 315 बोर का एक देशी कट्टा और 8 एमएम की एक जिंदा गोली बरामद की गई।

    पूछताछ में नौशाद ने बताया कि 31 दिसंबर 2023 को उसके भाई की हत्या नबी हुसैन और कुछ अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर कर दी थी। उसे शक था कि उसके खिलाफ भी साजिश रची जा रही है। इसी रंजिश में उसने 20 जुलाई को गवाही के बाद लौट रहे नबी हुसैन पर गोली चला दी।

    गिरफ्तारी के बाद नौशाद अंसारी को न्यायिक प्रक्रिया में आगे बढ़ाया जा रहा है। इस कार्रवाई में माण्डर थाना के पु.अ.नि. राहुल, पु.अ.नि. रंजीत किशोर, स.अ.नि. प्रदीप कुमार चौबे, हवलदार मुकेश राम, आरक्षी सुधीर कुमार सिंह, ब्रजेश महतो और मनोज कुमार सिंह शामिल थे।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा पूरी तरह राजनीतिक दिवालियापन की शिकार : विनोद पांडेय
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 23 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रातू में दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने मा’री गोली, एक की मौ’त, दूसरे की हालत गंभीर

    September 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव के लिए टीम तुलसी पटेल ने गिरिडीह चेंबर से मांगा समर्थन

    September 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव के लिए टीम आदित्य मल्होत्रा के 22 सदस्यों ने किया नामांकन

    September 7, 2025
    Latest Posts

    रातू में दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने मा’री गोली, एक की मौ’त, दूसरे की हालत गंभीर

    September 7, 2025

    FJCCI चुनाव के लिए टीम तुलसी पटेल ने गिरिडीह चेंबर से मांगा समर्थन

    September 7, 2025

    FJCCI चुनाव के लिए टीम आदित्य मल्होत्रा के 22 सदस्यों ने किया नामांकन

    September 7, 2025

    चालान मध्य प्रदेश का, खनिज लोडिंग पलामू से… हेमंत सरकार को करोड़ों का नुकसान

    September 7, 2025

    हजारीबाग में 12 अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 60 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    September 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.