Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर किया बवाल
    झारखंड

    जामताड़ा में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर किया बवाल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 28, 2026Updated:May 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा शहर में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हड़कंप मच गया। दुमका रोड स्थित रामजसराय गोपीराम इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक स्कूटी डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे साइडिंग से कोयला खाली कर एक डंपर तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप में घुस रहा था। उसी दौरान पीछे से स्कूटी पर सवार तीन युवक भी पेट्रोल पंप की ओर मुड़े। बताया जा रहा है कि इसी दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और तीनों युवक स्कूटी समेत डंपर के नीचे आ गए। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सीओ अनंत कुमार और एसडीपीओ वसीम रजा मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की।

    तीलाबाद के युवक की मौके पर मौत

    जानकारी के मुताबिक मृत युवक की पहचान रोनित राय के रूप में हुई है, जो जामताड़ा शहर के तीलाबाद इलाके का रहने वाला था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। दो अन्य घायल युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को पहले जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।

    टाइगर मोबाइल जवानों ने दिखाई तत्परता

    घटना के वक्त मौके पर टाइगर मोबाइल के जवान मौजूद थे। उन्होंने बिना देर किए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे की सूचना मिलते ही थाना से भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया और हालात को संभालने की कोशिश शुरू कर दी गई।युवक की मौत से नाराज लोगों ने दुमका रोड मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग दोषी चालक पर कार्रवाई और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की और स्थिति को शांत कराने में जुटे रहे। घटना के बाद पूरे इलाके में गम और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर सख्ती बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Also Read : जामताड़ा में बड़ा हादसा टला, हाईवे पर पलटी कार, एयरबैग ने बचाई 7 लोगों की जान

    #Jamtara #RoadAccident #Jharkhand #JharkhandNews #DumperAccident #ScootyAccident #BreakingNews #RoadJam #AccidentNews #DumkaRoad #JamtaraNews #CrimeNews #TrafficUpdate #TigerMobile
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, एयरबैग ने बचाई 7 लोगों की जान
    Next Article रामपुर फायरिंग केस में एसपी का बड़ा एक्शन, 4 लोगों के हथियार लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश

    Related Posts

    झारखंड

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026
    आदिवासी

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    66 साल का विश्वास, लाखों छात्रों के सपनों का आधार बना रांची विश्वविद्यालय

    July 12, 2026
    Latest Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026

    सात संगीन मामलों में वांटेड मास्टर चढ़ा खूंटी पुलिस के हत्थे, पिस्टल और गोलियां जब्त

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.