Ranchi : झारखंड में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन मानसून राहत की जगह आफत बनकर आया है। राज्य में पिछले 2-3 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर पानी भर गया है, नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है और कई घर व दुकानों को नुकसान पहुंचा है।
आज शनिवार, 21 जून को भी भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने देवघर, जामताड़ा, गढ़वा, पलामू, चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका और पाकुड़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश के चलते स्थिति और बिगड़ती जा रही है। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत कार्यों के लिए तैयार है।
Also Read : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : इन आसान योगासनों को बनाएं अपनी दिनचर्या का हिस्सा
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 21 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है : बिरंची नारायण