Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 11:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण, उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को दिलाई शपथ
    झारखंड

    सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण, उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को दिलाई शपथ

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत मंगलवार को रामगढ़ उपायुक्त, चंदन कुमार की अध्यक्षता में कांके बार स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रामगढ़ उपायुक्त, चंदन कुमार,  उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी शीलवंत कुमार भट्ट सहित जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, अधिकारियों आदि ने कांके बार अवस्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

    महात्मा गांधी के द्वारा लौह पुरुष की उपाधि दी गई

    इस दौरान , रामगढ़, उपायुक्त चंदन कुमार ने सभी को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की आजादी के समय देश लगभग 550 से ज्यादा रियासतों में बंटा हुआ था और जिस प्रकार से सरदार वल्लभभाई पटेल ने सभी रियासतों को देश में मिलाने के लिए कार्य किया इसी कारण उन्हें महात्मा गांधी के द्वारा लौह पुरुष की उपाधि दी गई थी. आज का दिन हम सभी के लिए एक प्रेरणा लेने का दिन है कि किसी भी कार्य के दौरान हम सबसे पहले अपने राष्ट्र को रखें एवं एकता के साथ देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने समाहरणालय सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने, देशवासियों के बीच इस संदेश को फैलाने का भरसक प्रयत्न करने, देश की एकता की भावना से शपथ लेने जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल के दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका है तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की सत्यनिष्ठा से संकल्प करने की शपथ दिलाई.

    ये भी पढ़ें:रघुवर दास ने ली ओडिशा के 26वें राज्यपाल पद की शपथ

    अखंडता उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो एकता चंदन कुमार देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती रामगढ़ उपायुक्त राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभ भाई पटेल सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleKarwa Chauth 2023 : इस बार करवा चौथ पर बन रहा महासंयोग, सालों बाद आया ऐसा मौका, जानें चंद्र दर्शन का शुभ मुहूर्त
    Next Article नंबर-1 अडाणी, नंबर-2 प्रधानमंत्री व नंबर-3 पर अमित शाह…विपक्षी सांसदों के फोन टैपिंग मामले में केंद्र सरकार पर बरसे राहुल

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025
    जमशेदपुर

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025
    झारखंड

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    हजारीबाग के CSP सेंटर और माइक्रो फाइनेंस लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.