
Ranchi : रांची के धुर्वा डैम में एक बार फिर खतरा बढ़ता दिख रहा है। भारी बारिश के कारण डैम का एक फाटक खोल दिया गया है, जिससे पानी का बहाव तेज हो गया है। इसके अलावा दूसरे फाटक से लगातार पानी ओवरफ्लो हो रहा है। इस दौरान डैम पर घूमने आए लोगों की भीड़ बढ़ रही है। खासकर कुछ महिलाएं और युवतियां डैम के किनारे खतरनाक जगहों पर जाकर फोटोशूट और सोशल मीडिया के लिए रील बना रही हैं। वे पानी के बहुत करीब जाकर वीडियो बना रही हैं, जो किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता है।
स्थानीय प्रशासन ने पहले ही डैम क्षेत्र को खतरनाक घोषित कर लोगों से दूर रहने की अपील की है। लेकिन इसके बावजूद लोग वहां पहुंच रहे हैं और अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे धुर्वा डैम जैसे संवेदनशील जगहों पर न जाएं और सोशल मीडिया के चक्कर में अपनी जान से खिलवाड़ न करें। सुरक्षा नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है।
Also Read : रांची में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, DC ने रवाना किये जागरूकता रथ
Also Read : त्योहारों के लिए रेलवे ने शुरू की विशेष ट्रेनें… जानें रूट और समय
Also Read : PM मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुआ राष्ट्रीय पोषण माह, हजारीबाग में जागरूकता रथ रवाना
Also Read : वरुण चक्रवर्ती बने ICC T20 रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज, अभिषेक शर्मा टॉप बल्लेबाज
Also Read : भाभी से अवैध संबंध का नतीजा है नन्दकिशोर साव की नृशंस ह’त्या, चार आरोपी गिरफ्तार
Also Read : तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौ’त
Also Read : सोने-चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट : सोना 898 रुपये और चांदी 2,587 रुपये सस्ती