Khunti : तोरपा के झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि राज्य की महिलाएं अब काफी सक्षम हो गई हैं और समाज को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। वे अब राज्य चलाने की भूमिका में भी नजर आ रही हैं। इसका उदाहरण कल्पना सोरेन हैं।
विधायक रविवार को रनिया प्रखंड के पीडुल पल्ली में आयोजित तोरपा विखारियट कैथलिक महिला संघ की 27वीं वार्षिक आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि समाज और कलीसिया को आगे ले जाने में महिलाओं की भूमिका बहुत अहम है। उन्होंने माताओं और बहनों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दें। उन्होंने यह भी कहा कि वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर हैं।
इस अवसर पर फादर बिशु बेंजामिन आइंद, फादर क्रिस्टोफर जोजो, फादर हीरालाल हुन्नीपूिर्त, फादर अजीत केरकेट्टा, फादर जेम्स धान, उर्सुला आइंद, अग्नेसिया आइंद और उर्सुला केरकेट्टा सहित कई लोग मौजूद थे।
Also Read : महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढे, ठाणे में 21 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौ’त
Also Read : अब सिर्फ एक बार करें रिचार्ज, साल भर टोल फ्री यात्रा का लें मजा, जानें प्लान समेत पूरी डिटेल
Also Read : ब्लड में सिंदूर एक मेडिकल मिस्ट्री है या कोई नया वैक्सीन : डॉ इरफान अंसारी
Also Read : महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढे, ठाणे में 21 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौ’त
Also Read : 10 राउंड फा’यरिंग मामले में गिरी गाज, आधा दर्जन पुलिसकर्मी Suspend
Also Read : सिरमटोली रैंप विवाद : प्रधान सचिव सुनील कुमार समेत तीन अधिकारी दिल्ली तलब, समन जारी
Also Read : डुमरिया से पटना की यात्रा केवल साढ़े पांच घंटे में, शुरू हो रही नयी सेवा
Also Read : झारखंड के फिल्म निर्माता लाल विजय शाहदेव कोरोना पॉजिटिव
Also Read : बेलाहाथी गांव में जंगली हाथियों का आतंक, एक घर को किया क्षतिग्रस्त
Also Read : मामूली विवाद खू’नी संघर्ष में बदला, फा’यरिंग में दो जख्मी