Gumla : गुमला जिले के भरनो प्रखंड में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। भरनो पुराना अस्पताल के पीछे रहने वाले बिमल बड़ा के मिट्टी के घर की दीवार गिरने से उनकी पत्नी अश्रिता बड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी बबली बड़ा घायल हो गई।
हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब अश्रिता और बबली घर के अंदर पलंग पर सो रही थीं। उस समय बिमल बड़ा मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि घर की दीवार गिरी हुई है और उनकी पत्नी व बेटी मिट्टी के नीचे दबे हैं। उन्होंने तुरंत बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक अश्रिता की मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर स्थानीय मुखिया मंजू देवी, जयराम उरांव, सुकेश उरांव, अंचल कर्मचारी बलराम भगत और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजन को 10 हजार रुपये दाह संस्कार के लिए दिए गए।
घायल बबली बड़ा का इलाज जारी है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही, पूर्व मुखिया मुकेश उरांव, एएसआई अमोद सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
Also Read : सड़क किनारे से लोगों ने स्वयं हटाया अतिक्रमण, अंचल प्रशासन पर भेदभाव का लगा आरोप…
Also Read : उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही, कई घर मलबे में दबे