Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 4:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»Raj Kapoor की ‘मेरा नाम जोकर’ को बनने में क्यों लगे थे छह साल? ये थी फिल्म फ्लॉप होने की सबसे सॉलिड वजह…
    मनोरंजन

    Raj Kapoor की ‘मेरा नाम जोकर’ को बनने में क्यों लगे थे छह साल? ये थी फिल्म फ्लॉप होने की सबसे सॉलिड वजह…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaFebruary 24, 2025Updated:February 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: राज कपूर को यूं ही हिंदी सिनेमा का शो मैन नहीं कहा जाता है। जब वह कैमरे के सामने अभिनय करते थे तो अपने किरदार में पूरी तरह से डूब जाते थे। ऐसे ही जब वह निर्देशक की कुर्सी पर बैठे होते थे तो जब तक उन्हें एक परफेक्ट शॉट नहीं मिलता था, तब तक न तो वह खुद सेट से जाते और न ही एक्टर का पैकअप होने देते थे। अपनी ऑडियंस को एक से बढ़कर एक फिल्में और गाने देने वाले राज कपूर की आज सबसे यादगार फिल्मों में से एक ‘मेरा नाम जोकर है’। 

    आज के समय में इंडियन सिनेमा की क्लासिक कल्ट फिल्मों में से एक ‘मेरा नाम जोकर’ साल 1970 की सबसे बड़ी फ्लॉप में शुमार थी। इस फिल्म को बनाने में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे छह साल लगे थे। ये राज कपूर का ड्रीम प्रोजेक्ट था। क्या आपको पता है कि इस फिल्म को बनाने में इतना समय क्यों लगा था। इस फिल्म के पीछे राज कपूर ने क्या कुछ नहीं खोया। बड़ी स्टारकास्ट वाली ये फिल्म उस दौर में क्यों सबसे बड़ी फ्लॉप बनी, चलिए जानते हैं इसकी सही वजह।

    ‘मेरा नाम जोकर’ को बनाने में क्यों लगे थे छह साल?

    मेरा नाम जोकर एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। जिसकी कहानी से लेकर निर्देशन तक का काम राज कपूर ने आरके बैनर तले किया था। उन्होंने मूवी में ‘राजू’ का किरदार निभाया था। ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का किरदार अदा किया था। उसके अलावा इस फिल्म में मनोज कुमार, धर्मेंद्र, पद्मिनी, सिमी ग्रेवाल, केसेनिया रयाबिनकिना, दारा सिंह, ओम प्रकाश, राजेन्द्र नाथ, अचला सचदेव जैसे बड़े सितारे नजर आए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘मेरा नाम जोकर’ को बनाने में छह साल इसलिए लगे, क्योंकि मूवी की स्टारकास्ट काफी बड़ी थी और सभी का टाइम मैच होना संभव नहीं था। उस वक्त में मनोज कुमार से लेकर धर्मेंद्र तक एक बड़ा नाम बन चुके थे। ऐसे में सभी के टाइम को मैच करते-करते काफी समय चला गया। राज कपूर ने दांव पर लगा था दिया था अपना घर

    ये फिल्म राज कपूर का ड्रीम प्रोजेक्ट था। ‘मेरा नाम जोकर’ को बनाते समय जब काफी समय लग रहा था, तो आसपास मौजूद कई लोगों ने दिग्गज अभिनेता को सलाह भी दी, लेकिन उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी। राज कपूर ने इस फिल्म को बनाने के लिए अपने घर से लेकर अपनी कई प्रॉपर्टी गिरवी रख दी थी। नतीजन जब ये फिल्म रिलीज हुई तो बुरी तरह से पिट गई और राज कपूर बहुत ज्यादा कर्जे में डूब गए।ऑडियंस को कुछ अलग परोसने के चक्कर में जब उनकी फिल्म को दर्शक ही नहीं मिले, तो अभिनेता का दिल टूट गया। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने खुद को एक साल तक सबसे दूर रखा था। लेकिन कहते हैं न कि अंधेरे के बाद एक रोशनी होती है, ऐसा ही राज कपूर के साथ भी हुआ। उन्होंने बेटे ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया को लेकर फिल्म ‘बॉबी’ बनाई। ये दोनों स्टार्स की ही बतौर यंगस्टर पहली फिल्म थी। ‘बॉबी’ ने राज कपूर की किस्मत के सोए सितारों को जगा दिया और ये फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई।

    राज कपूर के बेटे रणधीर ने बताई थी फिल्म फ्लॉप होने की असली वजह

    जब ‘मेरा नाम जोकर’ 1970 में फ्लॉप हुई, तो किसी ने कहा कि फिल्म का रन टाइम 4 घंटे से ज्यादा था इसलिए नहीं चली। किसी ने कहा कि मूवी डबल इंटरवल की वजह से पिट गई। हालांकि, रणधीर कपूर ने मूवी फ्लॉप होने की सही वजह बताई थी।उस समय पर लोगों के लिए जोकर सिर्फ हंसाने का नाम था। वह इस बात से निराश थे कि फिल्म में कॉमेडी नहीं है। दर्शक मूवी में छुपे गहरे पहलुओं को नहीं समझ सके।मेरा नाम जोकर’ उस समय पर भले ही फ्लॉप हुई हो, लेकिन आज ये फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक हैं।

    Read also: होली पर टिप्पणी को लेकर फराह Self की लोगों ने जमकर लगाई क्लास!

    Read also: वापसी के लिए तैयार है ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ का चौथा सीजन, जानें कब और कहां हो रहे ऑडिशन

    #Entertainment news Entertainment News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोलकाता से प्रयागराज जा रही बस का हजारीबाग में एक्सी’डेंट
    Next Article BNS की 61 धाराओं के तहत हुए अपराध की समीक्षा करेंगे DGP

    Related Posts

    जामताड़ा

    पुलिस को चैलेंज करने वाले साइबर अपराध गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

    June 14, 2025
    जमशेदपुर

    सप्लाई हो रहा पानी नही है शुद्ध, जांच में सामने आई बड़ी लापरवाही…

    June 14, 2025
    जमशेदपुर

    तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक की हुई मौ’त

    June 14, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात संदीप थापा की दो और लग्जरी गाड़ी जब्त, बिट्टू सिंह का नोटों के साथ वीडियो वायरल

    June 14, 2025

    पुलिस को चैलेंज करने वाले साइबर अपराध गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार

    June 14, 2025

    धनबाद में धराया एक करोड़ का अवैध शराब

    June 14, 2025

    शहीद सीआरपीएफ ASI सत्यवान कुमार सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि

    June 14, 2025

    लोडेड देशी दो नाली के साथ दो धराये, एक को खोज रही पुलिस

    June 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.