Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 2:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जब बहनोई बन गये IAS, तो रेंजर को मिल गयी तबादले की ‘ताकत’
    जोहार ब्रेकिंग

    जब बहनोई बन गये IAS, तो रेंजर को मिल गयी तबादले की ‘ताकत’

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 1, 2025Updated:July 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रेंजर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के सिमडेगा में पोस्टेड एक रेंजर की हनक ऐसी है कि वह सूबे में ट्रांस्फर-पोस्टिंग कराने का दम-खम रखता है। इल्जाम है कि यह रेंजर अपने विभाग के शीर्ष अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग तक में हस्तक्षेप कर रहा है। उसके खिलाफ शत्रुघ्न कुमार नाम के एक शख्स ने मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की है। शत्रुघ्न का दावा है कि उसके पास रेंजर से बातचीत की पूरी कॉल रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर उपलब्ध है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आईजी मुख्यालय को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। शुरुआती जांच में मामला सही प्रतीत हो रहा है।

    सूत्रों के अनुसार, यह रेंजर एक IAS अधिकारी का रिश्तेदार है, जिससे उसे विभाग में मनमानी करने की ताकत मिली है। वह यह तय करता है कि किस अधिकारी की पोस्टिंग कहां होगी। उसके द्वारा भेजे गए नामों को हाई लेवल पर स्वीकृति मिल जाती है। पुलिस विभाग के आला अधिकारी ने बताया कि रेंजर कई बार मुख्यालय के अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में हस्तक्षेप कर चुका है। हाल ही में उसके बहनोई IAS बने हैं, जिसका फायदा वह उठा रहा है।

    शिकायत के साथ सौंपी गई ऑडियो क्लिप में यह पता चल रहा है कि रेंजर अधिकारियों की सूची तैयार कर रहा है। बाद में उन्हीं अधिकारियों की पोस्टिंग भी की गई है। आरोपों के अनुसार, ACCF स्तर के अधिकारियों की पोस्टिंग में भी उसका हस्तक्षेप होता है। ऑडियो में राज्य के IFS अधिकारियों की पोस्टिंग की योजना का पूरा विवरण है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह गड़बड़ियां जून 2020 से अक्टूबर 2024 के बीच हुई हैं। इस दौरान कई अवैध लेनदेन और हेराफेरी के सबूत भी जमा किए गए हैं।

    रेंजर

    Also Read : झारखंड राज्य पत्थर उद्योग संघ ने की इमर्जेंसी मीटिंग… जानिये क्यों

    Also Read : बिहार कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    the ranger got the 'power' to transfer When brother-in-law became IAS जब बहनोई बन गये IAS तो रेंजर को मिल गयी तबादले की 'ताकत'
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभोगनाडीह लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, डीसी और एसपी को निलंबित करने की मांग
    Next Article फ्लाई ओवर उद्घाटन से पहले पिस्का मोड़ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    11 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, कई बने SDO… देखें पूरी लिस्ट

    August 18, 2025
    झारखंड

    धनबाद में लोन की किस्त को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर

    August 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा अध्यक्ष ने दी चेतावनी

    August 18, 2025
    Latest Posts

    11 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, कई बने SDO… देखें पूरी लिस्ट

    August 18, 2025

    धनबाद में लोन की किस्त को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर

    August 18, 2025

    संसद के मॉनसून सत्र में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा अध्यक्ष ने दी चेतावनी

    August 18, 2025

    CM के OSD बनकर SP को किया कॉल, दारोगा को थानेदार बनाने का दिया निर्देश

    August 18, 2025

    त्योहारों पर इन 12 शहरों से बिहार लौटना होगा आसान, एक सितंबर से शुरू होगी विशेष बस सेवा की बुकिंग

    August 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.