Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 1:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पति की हत्या कर शव को घर में जलाने की कोशिश, पुलिस को रोकने के लिए महिला ने क्या किया..पढ़े पूरी रिपोर्ट
    झारखंड

    पति की हत्या कर शव को घर में जलाने की कोशिश, पुलिस को रोकने के लिए महिला ने क्या किया..पढ़े पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharMarch 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत ओल्ड सुभाष कॉलोनी में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर उसके शव को घर में ही जलाने की कोशिश की। महिला ने खुद को घर में कैद कर लिया और पुलिस को घर के अंदर दाखिल होने से रोकने के लिए दरवाजे पर बिजली का करंट दौड़ा दिया। महिला लाठी लेकर छत पर चढ़ गई और पड़ोसियों को धमकाया। पुलिस बड़ी मुश्किल से घर के अंदर दाखिल हुई, जहां से उसके पति अमरनाथ सिंह का अधजला शव बरामद किया गया।

    अमरनाथ सिंह ट्रांसपोटिर्ंग और रियल इस्टेट के बिजनेस से जुड़े थे। हत्या की आरोपी उनकी पत्नी मीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    ओल्ड सुभाष कॉलोनी लाइन नंबर 3 सी स्थित मकान में रहने वाले मीरा सिंह और अमरनाथ सिंह के दो बच्चे हैं, जो पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में पुणे और बेंगलुरु में रहते हैं।

    पड़ोसियों के मुताबिक मीरा सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

    बीती रात उनके घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को किसी अनहोनी का संदेह हुआ। पता चला कि अमरनाथ सिंह चार-पांच दिनों से घर के बाहर नहीं आए हैं।

    पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुणे में रहने वाले उनके बेटे को दी। उनके बेटे ने जमशेदपुर पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद उलीडीह और मानगो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो मीरा सिंह हंगामा करने लगी।

    वह लाठी लेकर छत पर चढ़ गईं और लोगों को धमकाने लगीं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने घर में बिजली का करंट दौड़ा दिया।

    बाद में पुलिस ने इलाके की बिजली कटवाने के बाद घर में प्रवेश किया तो अमरनाथ सिंह का अधजला शव बरामद किया गया।

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में शराब कम बिकने पर सरकार अब लाएगी नई पॉलिसी
    Next Article बिहार : युवक की गोली मारकर हत्या, रेल लाइन किनारे मिला शव

    Related Posts

    जामताड़ा

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025
    झारखंड

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025
    झारखंड

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025
    Latest Posts

    एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    July 5, 2025

    हजारीबाग पुलिस ने मुहर्रम को लेकर किया मॉक ड्रिल…

    July 5, 2025

    चीनी साइबर अपराधी के 7 भारतीय एजेंट गिरफ्तार, CID टीम ने की कार्रवाई

    July 5, 2025

    चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बदला लेने की थी तैयारी

    July 5, 2025

    नामकुम में साइबर ठगी का भंडाफोड़, बिहार के तीन युवक गिरफ्तार

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.