Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 9:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में आज शाम से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में आज शाम से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में अलर्ट जारी

    Kajal KumariBy Kajal KumariApril 13, 2025Updated:April 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. रविवार की शाम से राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. इसको लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है. झारखंड के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट की घोषणा की गई है, साथ ही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

    बीते 24 घंटों का हाल

    शनिवार को राजधानी रांची, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, साहिबगंज, और गोड्डा सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. खास तौर पर पूर्वी सिंहभूम में 17.2 मिमी बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि यह राहत ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है.

    बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात

    मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है. जिसका सीधा असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है. इस कारण तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की स्थिति बन रही है.

    ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

    राज्य के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रांची, लातेहार, लोहरदगा, और खूंटी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

    येलो अलर्ट वाले जिले

    वहीं गुमला, कोडरमा, गिरिडीह, पलामू, रामगढ़ और सिमडेगा जैसे जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है. यहां भी वज्रपात और आंधी-तूफान की आशंका है, लेकिन इसकी तीव्रता कुछ कम रहेगी.

    अगले 4-5 दिन तक रहे सतर्क

    मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार से पांच दिनों तक सूबे में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. दोपहर की तेज धूप के बाद शाम या रात को अचानक मौसम पलट सकता है. ऐसे में सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और मौसम विभाग की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें.

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 13 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Bokaro Dhanbad East Singhbhum Giridih Godda gumla IMD jamshedpur Jamtara jharkhand Jharkhand weather Jharkhand weather alert jharkhand weather forecast Khunti Koderma latehar lightning Lohardaga Meteorological Department orange alert Pakur palamu rain Ramgarh ranchi Ranchi Weather News Sahebganj Seraikela Kharsawan Simdega Storm strong winds Thunderstorm Weather weather forecast weather news West Singhbhum Yellow Alert आंधी ऑरेंज अलर्ट कोडरमा खूंटी गिरिडीह गुमला गोड्डा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड झारखंड मौसम अलर्ट तूफान तेज हवाएं धनबाद पलामू पश्चिमी सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम बारिश बोकारो मौसम मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची रामगढ़ लातेहार लोहरदगा वज्रपात सरायकेला-खरसांवा साहिबगंज सिमडेगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 13 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article IPL 2025 : जयपुर में आज RR vs RCB का महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    July 31, 2025
    ट्रेंडिंग

    सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की गई जान, दो की हालत नाजुक

    July 31, 2025
    झारखंड

    राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे देवघर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    July 31, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    July 31, 2025

    सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के तीन छात्रों की गई जान, दो की हालत नाजुक

    July 31, 2025

    राज्यपाल संतोष गंगवार पहुंचे देवघर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा : आज देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, कल धनबाद में होगा कार्यक्रम

    July 31, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 31 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.