Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Oct, 2025 ♦ 11:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 25-26 अक्टूबर को बारिश की संभावना
    झारखंड

    झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 25-26 अक्टूबर को बारिश की संभावना

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 और 26 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। खासकर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा में बारिश के साथ मेघ गर्जन और बिजली चमकने की संभावना है। बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    तापमान में गिरावट, बढ़ेगी ठंडक

    मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में हल्की गिरावट होगी। 24 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बारिश के बाद 25-26 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री तक जा सकता है। इससे सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है।

    मध्य झारखंड में रहेगा साफ मौसम

    रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग और रामगढ़ में मौसम साफ और खुशनुमा रहेगा। रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 20-21 डिग्री रहेगा। कोडरमा और चतरा में अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री तक जा सकता है। रामगढ़ में रात का तापमान 19 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे वहां ठंडक अधिक होगी।

    बंगाल की खाड़ी में बन सकता है लो प्रेशर

    मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसका असर 26 अक्टूबर के बाद झारखंड के मौसम पर दिख सकता है। फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक रहेगा, लेकिन ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी।

    Also Read : चौपाटी रेस्टोरेंट संचालक हत्याकांड में हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, एक की तलाश जारी, SP क्या बोल गये… देखें

    possibility of rain in Jharkhand on 25-26 October Weather will change again in Jharkhand झारखंड में 25-26 अक्टूबर को बारिश की संभावना झारखंड में फिर बदलेगा मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 21 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article दिवाली के बाद बिहार में घना प्रदूषण, पटना का AQI 300 पार

    Related Posts

    गुमला

    दीपावली की रात किराना दुकान में लगी आ’ग, तीन लाख का नुकसान

    October 21, 2025
    झारखंड

    पुलिस संस्मरण दिवस पर याद किए गए शहीद जवान, IG-SP ने दी श्रद्धांजलि

    October 21, 2025
    झारखंड

    दिवाली की रात छिन्नमस्तिका मंदिर का दिखा अद्भुत नजारा

    October 21, 2025
    Latest Posts

    भारतीय क्रिकेटरों ने धूमधाम से मनाई दीपावली, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

    October 21, 2025

    दीपावली की रात किराना दुकान में लगी आ’ग, तीन लाख का नुकसान

    October 21, 2025

    पुलिस संस्मरण दिवस पर याद किए गए शहीद जवान, IG-SP ने दी श्रद्धांजलि

    October 21, 2025

    बिहार चुनाव 2025 : महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा न होने से फ्रेंडली फाइट, 11 सीटों पर दो उम्मीदवार

    October 21, 2025

    दिवाली की रात छिन्नमस्तिका मंदिर का दिखा अद्भुत नजारा

    October 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.