Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 12:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»31 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
    झारखंड

    31 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

    Team JoharBy Team JoharJanuary 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी रांची में रविवार की सुबह भी ठंड का प्रकोप जारी रहा. आसमान साफ होने के कारण दोपहर में अच्छी धूप तो निकल रही है लेकिन ठंडी हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश हो सकती है. 2 फरवरी से मौसम साफ हो सकता है. मौसम का मिजाज बदलने से न्यूनतम तापमान चढ़ सकता है. अधिकतम तापमान में कमी हो सकती है. इससे ठंड का एहसास ज्यादा होगा.

    29 जनवरी से आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. इससे न्यूनतम तापमान 29 और 30 जनवरी को चढ़ सकता है. 31 जनवरी को बोकारो, रामगढ़, रांची, चाईबासा, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, गुमला सिमडेगा में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 1 फरवरी को बोकारो, रामगढ़, रांची, चाईबासा, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसांवा, गुमला सिमडेगा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 तथा न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेसि के बीच हो सकता है.

    2 फरवरी को कोहरा छाया रह सकता है. दोपहर के बाद मौसम साफ हो सकता है. रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेसि के आसपास रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे रहा. अभी भी राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे चल रहा है. आज  न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

     

     

     

    jharkhand johar live news Meteorological Department Meteorology ranchi weather forecast Weather Information जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड मौसम जानकारी मौसम पूर्वानुमान मौसम विज्ञान मौसम विभाग रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहार्डवेयर स्टोर में लगी आग, 50 लाख की सम्पत्ति जलकर खाक
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 29 January 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    जामताड़ा

    श्री श्याम मंदिर चोरी कांड : स्पॉट पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम, SP बोले- जल्द होगा खुलासा

    July 26, 2025
    झारखंड

    पत्निहंता को उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी ठोका

    July 26, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में भारी बारिश से खतरा बढ़ा, स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर डेंजर मार्क से ऊपर

    July 26, 2025
    Latest Posts

    श्री श्याम मंदिर चोरी कांड : स्पॉट पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम, SP बोले- जल्द होगा खुलासा

    July 26, 2025

    पुलिस और कुख्यात अपराधी अजय नट के बीच मुठभेड़, पैर में लगी दो गो’लियां

    July 26, 2025

    पत्निहंता को उम्रकैद की सजा, जुर्माना भी ठोका

    July 26, 2025

    बिहार में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए नीतीश सरकार का बड़ा कदम… जानें

    July 26, 2025

    जमशेदपुर में भारी बारिश से खतरा बढ़ा, स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर डेंजर मार्क से ऊपर

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.