Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Oct, 2025 ♦ 12:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, लातेहार में सबसे कम तापमान दर्ज
    झारखंड

    झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, लातेहार में सबसे कम तापमान दर्ज

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। हाल ही में हुई लगातार बारिश के बाद अब आसमान साफ है, लेकिन तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। रांची, पलामू और लातेहार समेत कई जिलों में सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। लातेहार में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

    रांची में तेज धूप, पलामू में सबसे ज्यादा बारिश

    शुक्रवार को राजधानी रांची में दिनभर तेज धूप रही, जिससे लोगों को चुभती गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, पलामू जिले में सबसे ज्यादा 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रुक-रुककर वर्षा होती रही। राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 34.4 डिग्री रहा।

    ठंड की शुरुआत के संकेत

    मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में अब ठंड धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है। रांची मौसम केंद्र ने बताया है कि अगले 24 घंटों में मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों से बादल हटने लगेंगे, जिसके बाद धीरे-धीरे पूरे राज्य से मानसून विदा लेगा।

    अभी तक सामान्य से ज्यादा बारिश

    1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2025 के बीच झारखंड में औसतन 66.7 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य (38.0 मिमी) से करीब 75 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले सप्ताह 8 जिलों में बहुत अधिक, 3 जिलों में अधिक, 6 जिलों में सामान्य और 7 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई।

    अगले 15 दिन का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग के मुताबिक, 10 से 16 अक्टूबर के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। सप्ताह के अंत में मौसम शुष्क रहेगा। 17 से 23 अक्टूबर तक बारिश सामान्य से कम रह सकती है। लातेहार और गुमला जैसे जिलों में रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में अनुमान है कि अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से झारखंड में हल्की सर्दी शुरू हो सकती है।

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 11 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    IMD झारखंड Jharkhand Cold Weather monsoon update Weather News Jharkhand अक्टूबर मौसम अपडेट गोड्डा तापमान झारखंड ठंड झारखंड न्यूज झारखंड न्यूनतम तापमान झारखंड बारिश रिपोर्ट झारखंड मौसम झारखंड सर्दी की शुरुआत पलामू बारिश पलामू वर्षा मानसून विदाई मौसम पूर्वानुमान रांची धूप रांची मौसम लातेहार तापमान हिंदी मौसम समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 11 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 1297 लोग पकड़े गए

    Related Posts

    झारखंड

    धनतेरस से पहले रांची में सोना-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर, फिर भी खरीदारों की भीड़

    October 11, 2025
    झारखंड

    झरिया के मां मंगल चंडी मंदिर में लगी आ’ग, करीब तीन लाख का नुकसान

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 1297 लोग पकड़े गए

    October 11, 2025
    Latest Posts

    धनतेरस से पहले रांची में सोना-चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर, फिर भी खरीदारों की भीड़

    October 11, 2025

    झरिया के मां मंगल चंडी मंदिर में लगी आ’ग, करीब तीन लाख का नुकसान

    October 11, 2025

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा, झारखंड के ट्रक चालक की मौ’त

    October 11, 2025

    भारत vs वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट, जायसवाल 175 रन पर आउट

    October 11, 2025

    तेजस्वी यादव ने पटना में छात्रों से की मुलाकात, कहा – युवाओं की आवाज़ बनेगी राजनीति का एजेंडा

    October 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.