Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Oct, 2025 ♦ 11:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 2 से 4 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 2 से 4 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल चुका है, जिसका असर पूरे राज्य में दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक राज्यभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

    रांची सहित कई जिलों में बारिश शुरू

    बुधवार की दोपहर के बाद रांची, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, रामगढ़ और हजारीबाग में रुक-रुक कर बारिश हुई, जो रात तक तेज बारिश में बदल गई। रांची में भी जमकर बादल बरसे और मौसम ठंडा हो गया।

    कई जिलों में अलर्ट, तापमान में गिरावट की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में आसमान बादलों से घिरा रहेगा और तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। राजधानी रांची सहित 11 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

    2 अक्टूबर: दक्षिण और मध्य झारखंड में भारी बारिश

    धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज हवाएं और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

    3 अक्टूबर: उत्तर-पश्चिम झारखंड पर असर, यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

    चतरा, गढ़वा और पलामू में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, लातेहार, बोकारो और हजारीबाग में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    4 अक्टूबर: सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, चतरा, गढ़वा और पलामू जिलों में भारी वर्षा के साथ बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

    सावधानी बरतने की अपील

    मौसम विभाग ने साफ किया है कि तीन दिनों तक मौसम का असर सामान्य जनजीवन पर भी पड़ सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और खराब मौसम में गैर जरूरी यात्राओं से बचें।

    Also Read : रांची के मोरहाबादी मैदान में दशहरा पर भव्य रावण दहन की तैयारी पूरी

    चतरा गढ़वा पलामू बारिश झारखंड मौसम अपडेट झारखंड मौसम समाचार झारखंड वेदर न्यूज बंगाल की खाड़ी डिप्रेशन भारी बारिश झारखंड मौसम विभाग अलर्ट यलो ऑरेंज अलर्ट रांची तापमान गिरावट रांची बारिश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगांधी मैदान में आज धूमधाम से होगा रावण दहन, जलाया जाएगा 80 फीट ऊंचा पुतला
    Next Article RSS का विजयादशमी उत्सव, संघ ने शुरू किया शताब्दी समारोह

    Related Posts

    कोडरमा

    तेज बारिश में दो सड़क हादसे, कोडरमा में दो युवकों की दर्दनाक मौ’त

    October 2, 2025
    झारखंड

    खड़गपुर रेल मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित, हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस रद्द

    October 2, 2025
    झारखंड

    रांची के मोरहाबादी मैदान में दशहरा पर भव्य रावण दहन की तैयारी पूरी

    October 2, 2025
    Latest Posts

    तेज बारिश में दो सड़क हादसे, कोडरमा में दो युवकों की दर्दनाक मौ’त

    October 2, 2025

    स्वर्ण व्यवसायी की बॉडी NH-27 पर 6 टुकड़ों में मिली, ह’त्या की आशंका

    October 2, 2025

    RSS : जानिए संघ का 100 वर्षों का सफर

    October 2, 2025

    एलन मस्क बने दुनिया के पहले 500 अरब डॉलर के मालिक, टेस्ला शेयरों की तेजी बनी वजह

    October 2, 2025

    खड़गपुर रेल मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित, हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस रद्द

    October 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.