Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 1:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»राशन डीलर की मनमानी पर भड़के ग्रामीण, लाइसेंस रद्द करने की हुई मांग…
    जमशेदपुर

    राशन डीलर की मनमानी पर भड़के ग्रामीण, लाइसेंस रद्द करने की हुई मांग…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हलुदबनी गांव में एक राशन डीलर की मनमानी और अभद्र व्यवहार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने डीलर बीसी गोप के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और राशन वितरण में हो रही अनियमितताओं को लेकर विरोध जताया।

    ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर द्वारा महीने में केवल एक बार राशन वितरित किया जा रहा है जबकि सरकारी नियमों के अनुसार प्रत्येक लाभुक को महीने में दो बार राशन दिया जाना चाहिए। खासकर महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब वे डीलर से इस विषय में सवाल करती हैं तो वह उनसे अभद्र भाषा में बात करता है और धमकाता है।

    घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के उपमुखिया समेत कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और डीलर के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। सभी ने एकजुट होकर प्रशासन से मांग की है कि डीलर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए ताकि भविष्य में कोई और डीलर लाभुकों के साथ ऐसी मनमानी न कर सके।

    वहीं जब डीलर से इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए केवल इतना कहा कि “आदेश आया है,” लेकिन वे यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि आखिर किस आदेश का पालन कर रहे हैं। ग्रामीणों का विरोध अब भी जारी है और वे डीलर पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए क्या कार्रवाई करता है।

    Also read: फूड डिलीवरिंग ऐप में अब RAPIDO भी जुड़ा.. क्या है इससे फायदा आईये जानते है

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफूड डिलीवरी ऐप में अब RAPIDO भी जुड़ा.. क्या है इससे फायदा… जानिए
    Next Article JMM के नेताओं ने नवपदस्थापित SP निधि द्विवेदी से की मुलाकात…

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में सड़क अवरोध हटाकर यातायात सामान्य

    October 29, 2025
    झारखंड

    नहर में डूबे किशोर का श’व 36 घंटे बाद बरामद

    October 29, 2025
    कोडरमा

    मूसलाधार बारिश में तेज रफ्तार का कहर, चली गई एक बुजुर्ग की जान

    October 29, 2025
    Latest Posts

    दिवंगत अभिनेता सतीश शाह के लिए पद्मश्री अवॉर्ड की अपील

    October 29, 2025

    चाईबासा में सड़क अवरोध हटाकर यातायात सामान्य

    October 29, 2025

    सोना-चांदी की कीमतों में आज उछाल, MCX पर सोना 119,890 और चांदी 145,271 रुपये

    October 29, 2025

    नहर में डूबे किशोर का श’व 36 घंटे बाद बरामद

    October 29, 2025

    बेगूसराय में NH-31 पर सरकारी गाड़ी डिवाइडर से टकराई, तीन बड़े अधिकारी घायल

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.