Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Sep, 2025 ♦ 5:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, दो लोग हिरासत में
    जमशेदपुर

    तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, दो लोग हिरासत में

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शादी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर भयंकर बवाल हो गया। पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ घरेलू झगड़ा देखते ही देखते बस्ती में हंगामे में बदल गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और धार्मिक संगठन के सदस्य जुट गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। घटना जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित निराला पथ में बीती देर रात हुई।

    महिला का आरोप

    महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2012 में कालूबागान निवासी एक मुस्लिम युवक से हुई थी। उस समय उसने साफ कर दिया था कि वह धर्म परिवर्तन नहीं करेगी और प्रतिबंधित मांस का सेवन भी नहीं करेगी। बाद में उसे पता चला कि पति पहले से दो शादियां कर चुका है। इसके बावजूद उसने संबंध बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन मानसिक प्रताड़ना झेलते-झेलते करीब एक सप्ताह पहले वह मायके लौट आई।

    मायके लेने पहुंचा पति, तो हुआ विवाद

    सोमवार देर रात पति अपनी मां और पहली पत्नी के बेटे के साथ महिला के मायके पहुंचा और जबरन उसे ले जाने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। महिला के समर्थन में मोहल्लेवासी जुट गए और हंगामा शुरू हो गया। इस बीच एक धार्मिक संगठन के सदस्य भी वहां पहुंच गए, जिससे तनाव और बढ़ गया।

    हिरासत में लिए गये दो लोग

    मामले की जानकारी मिलते ही सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया और स्थिति को काबू में किया। एहतियात के तौर पर इलाके में क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) भी तैनात कर दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस और क्यूआरटी की सतर्कता के चलते इलाके में शांति बनी हुई है।

    Also Read : झारखंड में अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट, कोडरमा-चतरा में कुदरत का कहर…

    two people detained Uproar over third marriage and religious conversion तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल दो लोग हिरासत में
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउपराष्‍ट्रपति पद के लिए वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने डाला पहला वोट
    Next Article बिहार कैबिनेट की बैठक में 26 अहम प्रस्तावों पर मुहर

    Related Posts

    गिरिडीह

    झारखंड के बगोदर में बस-ट्रक हादसा, कर्नाटक के मूर्तिकार की सड़क पर दर्दनाक मौ’त…

    September 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अदाणी फाउंडेशन ने लगाया रोजगार मेला, 200 से अधिक युवाओं ने जमा किया CV

    September 9, 2025
    झारखंड

    फर्जी बीएड प्रमाणपत्र मामले में शिक्षक की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस…

    September 9, 2025
    Latest Posts

    झारखंड के बगोदर में बस-ट्रक हादसा, कर्नाटक के मूर्तिकार की सड़क पर दर्दनाक मौ’त…

    September 9, 2025

    अदाणी फाउंडेशन ने लगाया रोजगार मेला, 200 से अधिक युवाओं ने जमा किया CV

    September 9, 2025

    फर्जी बीएड प्रमाणपत्र मामले में शिक्षक की नौकरी पर संकट, शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस…

    September 9, 2025

    जमशेदपुर के साकची गणेश पूजा फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी राहुल राय गिरफ्तार…

    September 9, 2025

    रामगढ़ में बुजुर्ग दंपति को बंधक बना बेटे से मांगी 10 लाख की फिरौती, कई हिरासत में

    September 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.