Palamu : पलामू जिले में बीते रात दरिंदो ने छोटी बहन के सामने बड़ी बहन को हवस का शिकार बनाया है। हालांकि, छोटी बहन की तत्परता से पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों में सोनू कुमार और सुमित कुमार सोनी शामिल है। दोनों आरोपी चैनपुर के शाहपुर का रहने वाला है। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपी को जेल भेजा है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल जांच कराया है।
पुलिस बताकर दोनों बहनों को साथ ले गया आरोपी
पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ पंजाब जा रही थी। सोमवार की रात डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर आरोपी पहुंचे और उन दोनों ने खुद को पुलिस बताया। फिर दोनों लड़कियों को अपने साथ आने को कहा। इसके बाद आरोपी दोनों लड़कियों को चैनपुर के इलाके में ले गए और बड़ी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
बाइक से कूद गई थी छोटी बहन
दोनों दरिंदे घटना के बाद दोनों बहनों को लेकर मेदिनीनगर पहुंचे। मेदिनीनगर के सद्दीक मंजिल चौक पर पीड़िता की छोटी बहन बाइक से कूद गई और शोर मचाना शुरू कर दिया। लड़की के शोर मचाने के बाद लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फिर पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Also Read : बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना : CM नीतीश कुमार ने किया जन संवाद