Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जहरीला लड्‌डू खाने से दो बहनों की मौत, दो लड़कियां बीमार
    झारखंड

    जहरीला लड्‌डू खाने से दो बहनों की मौत, दो लड़कियां बीमार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़़वा : श्री वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के मर्चवार गांव में शुक्रवार को विषाक्त तिल का लड्डू खाने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। वहीं दो लड़कियां बीमार हो गई हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम अस्पताल पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । 48 घंटे पहले भी इलाके में विषाक्त लड्‌डू खाने से एक बच्चे की मौत हो चुकी है। 3 बच्चे बीमार हो गए थे। उनकी स्थिति फिलहाल ठीक है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अधौरा में रसोईया का कार्य करने वाली सरिता कुंवर पति स्व विजय राम को गुरुवार को घर आने के दौरान रास्ते में एक पॉलिथीन मिला।

    इसमें 8-10 तिल के लड्डू व चूड़ा रखा हुआ था। महिला इसे उठाकर घर ले आई। महिला ने शुक्रवार की सुबह अपने परिवार की तीन बच्चियों 6 वर्षीय अनुष्का कुमारी, 4 वर्षीय हर्षिता कुमारी व 11 वर्षीय रीमा कुमारी को तिल का लड्‌डू दिया। इसी दौरान पड़ोस की रहने वाली एक लड़की रीमा कुमारी भी घर आ गई। महिला ने उसे भी लड्‌डू दे दिया। लड्डू खाने के बाद रीमा, अनुष्का व रिया स्कूल चली गईं। वहां अनुष्का नीचे गिर कर छटपटाने लगी। यह देख रिया कुमारी ने घर आकर मां को घटना की जानकारी दी। कुछ देर के बाद रिया की भी तबीयत बिगड़ गई। घर में मौजूद बेटी हर्षिता भी जमीन पर गिर गई। रीमा को भी पेट में दर्द होने लगा। चारों लड़कियों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया।

    जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल जाने के क्रम में अनुष्का व हर्षिता की मौत रास्ते में हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि विषाक्त तिल के लड्डू, चूड़ा आदि को जब्त कर लिया गया है। इसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है कि कहीं भी खाद्य पदार्थ फेंका हुआ हो तो उसे उठाकर कोई ना खाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के संबंध में कुछ कहा जा सकता है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleACB ने मनरेगा BPO को 5000 रुपये घूस लेते किया गया गिरफ्तार, 15 हजार की मांगी थी रिश्वत
    Next Article करमाटांड से तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल, सिमकार्ड, आधारकार्ड और ATM बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में मानसून की पहली जोरदार दस्तक, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025
    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में मानसून की पहली जोरदार दस्तक, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.