Ranchi : रांची स्थित झारखंड विधानसभा में आज एक खास मुलाकात देखने को मिली। सीएम हेमन्त सोरेन से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने मुख्यमंत्री कक्ष में औपचारिक मुलाकात की। यह मुलाकात काफी आत्मीय माहौल में हुई।

यादों से जुड़ी खास तस्वीर भेंट
इस दौरान शंकर सिंह वाघेला ने मुख्यमंत्री को एक खास और यादगार तस्वीर सप्रेम भेंट की। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर उस समय की है, जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन और वे एक ही कार्यकाल में साथ-साथ सांसद थे। तस्वीर पुराने राजनीतिक दिनों की याद दिलाने वाली है, जिसे देखकर मुख्यमंत्री भी भावुक और प्रसन्न नजर आए।

मुख्यमंत्री ने जताया आभार
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस अति विशिष्ट और ऐतिहासिक तस्वीर के लिए वाघेला का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर न सिर्फ एक याद है, बल्कि राजनीतिक सफर के अहम पलों की झलक भी है।

विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान सभी नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।
Also Read : झारखंड के युवाओं को बैंकॉक भेजकर कराते थे साइबर ठगी, CID ने जमशेदपुर से एक को दबोचा

