Ranchi : झारखंड में वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। राज्य सरकार ने गिरिडीह और दुमका में दो नए चिड़ियाघरों के निर्माण और लातेहार में टाइगर सफारी स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन परियोजनाओं को समय पर और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए।
कहां क्या बन रहा है?
- गिरिडीह: यहां बनने वाला चिड़ियाघर 396.22 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा।
- दुमका: हिजला पश्चिमी वन क्षेत्र में 116.35 हेक्टेयर में चिड़ियाघर की योजना बनाई गई है।
- लातेहार: पलामू टाइगर रिजर्व के बाहर 150 हेक्टेयर में टाइगर सफारी का निर्माण होगा।
इस टाइगर सफारी से राज्य के लोगों को रियल वाइल्डलाइफ अनुभव मिलेगा और बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। यह पहल झारखंड को पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में नई पहचान दिला सकती है।
इसके साथ ही यह परियोजना स्थानीय युवाओं के लिए नौकरी और स्वरोजगार के नए रास्ते खोलेगी। आने वाले समय में झारखंड, सिर्फ खनिजों का ही नहीं बल्कि वन्यजीव पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र बन सकता है।
Also Read : रांची में आज छह घंटे की बिजली गुल, जानें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित
Also Read : सहजानंद चौक के पास स्टेशनरी दुकान में भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान