Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चाकू मा’रकर गृहरक्षक से स्कूटी लूटने वाले दो धराए, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे गाड़ी
    जोहार ब्रेकिंग

    चाकू मा’रकर गृहरक्षक से स्कूटी लूटने वाले दो धराए, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे गाड़ी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 6, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के पंचवटी चौक के पास रात के अंधेरे में गृहरक्षक पर चाकू से हमला कर स्कूटी लूटने वाले दो आरोपियों को चुटिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चौकाहातु, सोनाहातु निवासी सुखेदव गंझू और अभिषेक मुण्डा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई स्कूटी, घटना में इस्तेमाल चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी लूटी गई स्कूटी का रंग-रूप बदलकर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें।

    यह घटना 25 मई की रात करीब 2:30 बजे की है। गृहरक्षक गणेश राम स्कूटी से जा रहे थे। उस समय वह सादे कपड़ों में थे, जबकि उनकी वर्दी स्कूटी की डिक्की में रखी हुई थी। जैसे ही वह चुटिया थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक के पास पहुंचे, दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने चाकू से हमला कर उनकी स्कूटी छीन ली और उन्हें काली मंदिर के सामने सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।

    सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

    घटना के बाद चुटिया थाना में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी पारस राणा के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दो संदिग्धों तक पहुंची। पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए सुखेदव गंझू और अभिषेक मुण्डा ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई स्कूटी और घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया।

    स्कूटी में किया था बदलाव

    पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लूट के बाद स्कूटी को मॉडिफाई कर दिया था। पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगा दी गई थी। आरोपी उसी स्कूटी का इस्तेमाल कर रहे थे। हालांकि पुलिस की जांच के दौरान उनकी पूरी योजना सामने आ गई। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दोनों किसी अन्य लूट या आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं।

    Also Read : रांची में कांग्रेस का चुनावी बिगुल, राज्यसभा चुनाव की कमान संभालने पहुंचे भूपेश बघेल और अजय शर्मा

    Two men arrested for robbing a Home Guard of his scooter at knifepoint; they were riding the vehicle with a fake number plate. चाकू मारकर गृहरक्षक से स्कूटी लूटने वाले दो धराए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे गाड़ी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में कांग्रेस का चुनावी बिगुल, राज्यसभा चुनाव की कमान संभालने पहुंचे भूपेश बघेल और अजय शर्मा
    Next Article सीएम हेमंत से मिले भूपेश बघेल और अजय शर्मा, राज्यसभा चुनाव पर तेज हुई सियासी हलचल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.