Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 7:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मैकलुस्कीगंज में नक्सली हमले में दो मजदूर घायल, रिम्स रेफर
    झारखंड

    मैकलुस्कीगंज में नक्सली हमले में दो मजदूर घायल, रिम्स रेफर

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2023Updated:March 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रांची के मैकलुस्कीगंज में नक्सलियों की गोलीबारी में दो मजदूर घायल हो गये हैं। दोनों मजदूरों के पैर में गोली लगी है। घायलों को तत्काल बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। वहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। नक्सलियों ने गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पर्चा छोड़ कर पुलिस मुखबिरी बंद करने की चेतावनी दी है।

    बताया जाता है कि बुधवार देर रात मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के जोभिया में नक्सलियों ने धावा बोलकर राजन साहू के ईंट भट्ठा में गोलीबारी की। लातेहार जिले की जंगल की ओर से सात-आठ की संख्या में आये नक्सलियों का नेतृत्व एक वर्दीधारी कर रहा था। नक्सलियों के ईंट भट्ठा में आते ही कार्यरत मजदूरों से भट्ठा संचालक राजन साहू का मोबाइल नंबर मांगा। जब तक मजदूर कुछ समझ पाते नक्सलियों ने गोली चला दी। इस गोलीबारी में मांडर निवासी राजकुमार (40) और लातेहार निवासी सोमरा उरांव (25) घायल हो गये।

    दोनों मजदूरों के पैर में गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने एक पर्चा छोड़ते हुए ठेकेदार, ईंट भट्ठा संचालक, कोयला व्यवसायी को धमकी देते हुए पुलिस मुखबिरी बंद करने की चेतावनी दी। पर्चा किसी माओवादी के कोयल शंख जोनल कमिटी के नाम से जारी किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली लातेहार जंगल की ओर चले गए।

    घटना की सूचना मिलते ही खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी एवं मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे व घायल मजदूरों को इलाज के लिए तत्काल रिम्स भिजवाया। नक्सलियों द्वारा छोड़े गये पर्चे को जब्त कर संभावित जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी गयी है।

    मैक्लुस्कीगंज सहित खलारी, डकरा, पिपरवार एक औद्योगिक क्षेत्र है, जहां कई आपराधिक गुट और उग्रवादी संगठन सक्रिय हैं। वे समय-समय पर लेवी की उगाही के चलते घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। अब नक्सलियों की उपस्थिति ने स्थानीय एवं जिला पुलिस को चुनौती दी है। इस संबंध में मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए पर्चा मिलने की बात कही है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखनिजों के अवैध परिवहन में रेलवे के अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए एसआईटी गठित
    Next Article रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू, सबसे पहले बैलेट पेपर की हो रही गिनती

    Related Posts

    झारखंड

    सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना की उपेक्षा से रोजाना करोड़ों का नुकसान, श्रमिक संघ ने मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

    July 8, 2025
    क्राइम

    JJMP एरिया कमांडर प्रवीण एक्का समेत दो उग्रवादियों को गुमला पुलिस ने दबोचा

    July 8, 2025
    झारखंड

    मजदूर और किसानों के हक में 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल होगी भाकपा

    July 8, 2025
    Latest Posts

    सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना की उपेक्षा से रोजाना करोड़ों का नुकसान, श्रमिक संघ ने मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

    July 8, 2025

    JJMP एरिया कमांडर प्रवीण एक्का समेत दो उग्रवादियों को गुमला पुलिस ने दबोचा

    July 8, 2025

    मजदूर और किसानों के हक में 17 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल होगी भाकपा

    July 8, 2025

    गृह मंत्री के आगमन को लेकर 10 जुलाई को बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था

    July 8, 2025

    BHEL में 515 पदों पर भर्ती, 16 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.