Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jun, 2025 ♦ 10:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»चाकुलिया के छात्रावास से भागे दो सगे भाई, शिक्षकों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप…
    जमशेदपुर

    चाकुलिया के छात्रावास से भागे दो सगे भाई, शिक्षकों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 30, 2025Updated:June 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : चाकुलिया नया बाजार स्थित आनंद मार्ग विद्यालय के छात्रावास से सोमवार तड़के दो नाबालिग सगे भाई  चुपचाप भाग निकले। दोनों बच्चे चांडिल के संपतडीह गांव के रहने वाले हैं और छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।

    सुबह करीब 3 बजे दोनों छात्र अपना बैग लेकर छात्रावास से निकल गए और चाकुलिया रेलवे स्टेशन पहुंच गए। वहां से वे चांडिल जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की तैयारी में थे। इसी दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे झामुमो नेता कौशिक मोहंती और सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी सुनील महतो की नजर प्लेटफॉर्म पर बैठे दोनों बच्चों पर पड़ी। शक होने पर उन्होंने पूछताछ की तो बच्चों ने बताया कि वे स्कूल में शिक्षकों द्वारा की जा रही प्रताड़ना से परेशान होकर भागे हैं। दोनों बच्चे डरे और सहमे हुए थे।

    बच्चों के लापता होने की जानकारी मिलने पर छात्रावास के अन्य छात्र उनकी तलाश करते हुए स्टेशन पहुंचे और स्कूल प्रशासन को सूचित किया। कुछ ही देर में प्रधानाध्यापक सुनील महतो भी मौके पर पहुंचे। जब स्कूल के नाइट गार्ड से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह रात में सो गया था और उसे पता ही नहीं चला कि बच्चे कब भाग निकले।

    घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है जिसके कारण बच्चे बिना किसी की जानकारी के बाहर निकल गए। ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि शिक्षकों द्वारा बच्चों के साथ की जा रही प्रताड़ना की जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

    फिलहाल दोनों बच्चे कौशिक मोहंती के संरक्षण में सुरक्षित हैं। स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है। परिजन के पहुंचने के बाद दोनों बच्चों को विधिवत रूप से सौंप दिया जाएगा।

    Also read: खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर…

    Also read: खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढ़े में गिर गये दो मासूम भाई, फिर…

    News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखतरे के निशान से ऊपर पहुंचा स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर…
    Next Article बेतला नेशनल पार्क 1 जुलाई से होगा बंद… जानें क्यों

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू में दो गांजा तस्करों को मिली सजा, इतने साल काटेंगे जेल में…

    June 30, 2025
    झारखंड

    2011 में की थी हत्या, दोषी को आजीवन कारावास की सजा

    June 30, 2025
    झारखंड

    यूपी का शातिर ठग अब झारखंड CID के शिकंजे में, की थी 23.95 लाख की ठगी

    June 30, 2025
    Latest Posts

    पलामू में दो गांजा तस्करों को मिली सजा, इतने साल काटेंगे जेल में…

    June 30, 2025

    2011 में की थी हत्या, दोषी को आजीवन कारावास की सजा

    June 30, 2025

    यूपी का शातिर ठग अब झारखंड CID के शिकंजे में, की थी 23.95 लाख की ठगी

    June 30, 2025

    हजारीबाग में 50 बाइक से 160 जगहों पर 24 घंटे होगी पेट्रोलिंग

    June 30, 2025

    BREAKING : झारखंड में एक जुलाई से नहीं मिलेगी शराब, यह है वजह

    June 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.