Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 4:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पशु तस्कर पुलिस को रौंदने के फिराक में, दो आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
    झारखंड

    पशु तस्कर पुलिस को रौंदने के फिराक में, दो आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

    Sneha KumariBy Sneha KumariSeptember 13, 2025Updated:September 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले में मवेशी तस्करी रोकने गई पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की गई। तस्करों ने अपने वाहन से पुलिस अफसर और जवानों को रौंदने की कोशिश की, लेकिन समय रहते पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

    मिली थी गुप्त सूचना, हाईवे पर लगाया गया चेक पोस्ट

    नावाबाजार पुलिस को जानकारी मिली थी कि एनएच-98 पर पड़वा मोड़ से छतरपुर की ओर दो पिकअप वाहनों में मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही नावाबाजार थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया।

    रुकने की बजाय भागे तस्कर, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

    चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने जब वाहनों को रोकने का प्रयास किया, तो तस्करों ने रुकने की बजाय सीधा पुलिस पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने साहस दिखाते हुए पीछा किया और नावाबाजार क्षेत्र में एक पिकअप को पकड़ने में सफलता पाई।

    दो आरोपी गिरफ्तार, एक बिहार और एक झारखंड का

    गिरफ्तार किए गए तस्करों में एक का नाम रंजीत कुमार है, जो बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा का रहने वाला है। दूसरा आरोपी जुनाब अंसारी झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लिधकी गांव का रहने वाला है।

    तस्करी की पुष्टि, दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी

    पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी मवेशियों से जुड़े वैध कागजात पेश नहीं कर सके। जांच के दौरान उन्होंने इस तस्करी में शामिल तीन अन्य लोगों के नाम भी उजागर किए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

    एसडीपीओ ने दी जानकारी

    विश्रामपुर के एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने बताया कि, तस्कर मवेशियों को पलामू के तरहसी इलाके से बिहार के संडा इलाके में ले जा रहे थे। इस पूरे ऑपरेशन में नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार चौधरी समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

    एनएच 98 चेकिंग अभियान चैनपुर थाना जुनाब अंसारी झारखंड क्राइम झारखंड घटनाक्रम झारखंड पुलिस नावाबाजार थाना पलामू समाचार पशु तस्करी पुलिस कार्रवाई पुलिस न्यूज पुलिस पर हमला बिहार तस्कर मवेशी तस्करी मवेशी तस्करी गिरोह मवेशी तस्करी झारखंड रंजीत कुमार विश्रामपुर एसडीपीओ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमिजोरम को मिली पहली रेलवे लाइन, पीएम मोदी ने किया 9,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन
    Next Article BREAKING: हैदराबाद में चर्चित रेणु ह’त्या’कांड का रांची पुलिस ने किया खुलासा, हर्षा और रौशन चढ़े पुलिस के हत्थे

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद के टुंडी में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर में आमने-सामने टक्कर

    October 29, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अवैध शराब और नकदी की रोकथाम के लिए सख्त निगरानी शुरू

    October 29, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा ब्लड बैंक में गड़बड़ी का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने बनाई जांच समिति

    October 29, 2025
    Latest Posts

    धनबाद के टुंडी में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर में आमने-सामने टक्कर

    October 29, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अवैध शराब और नकदी की रोकथाम के लिए सख्त निगरानी शुरू

    October 29, 2025

    चाईबासा ब्लड बैंक में गड़बड़ी का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग ने बनाई जांच समिति

    October 29, 2025

    रांची के आजाद बस्ती से प्रतिबंधित मांस लदा दो ट्रक जब्त, अलर्ट मोड में पुलिस

    October 29, 2025

    अमित शाह ने दरभंगा रैली में कांग्रेस-राजद गठबंधन पर साधा निशाना, देश की सुरक्षा और विकास पर दिया जोर…

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.