Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Sep, 2025 ♦ 12:07 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जीवन की आस छोड़ चुके टुना सबर के चेहरे पर फैली मुस्कान, मिला नया जीवन
    झारखंड

    जीवन की आस छोड़ चुके टुना सबर के चेहरे पर फैली मुस्कान, मिला नया जीवन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • उपायुक्त की देखरेख में चिकित्सकों की टीम ने टुना सबर को लौटाया उसका पुराना स्वरूप
    • सबर परिवारों को मिला योजना का लाभ

    जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और मंत्री चंपाई सोरेन का प्रयास रंग लाया। आदिम जनजाति समुदाय के टुना सबर को आखिरकार नया जीवन मिल गया। चर्म रोग से अब उसे लगभग मुक्ति मिल चुकी है। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की देखरेख में चिकित्सकों की टीम ने टुना सबर को उसका पुराना स्वरूप लौटा दिया। जीवन की आस छोड़ चुके टुना के चेहरे पर अब उम्मीद की मुस्कान है।

    • कौन है टुना सबर

    पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया प्रखंड के केन्दुआ प्रखंड स्थित दंपाबेडा गांव में निवास करने वाले एक बेहद गरीब व्यक्ति टुना सबर गंभीर चर्म रोग से पीड़ित था। टुना की बीमारी की जानकारी मुख्यमंत्री को प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम विजया जाधव को टुना के बेहतर इलाज का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश और मामले की जानकारी मिलते ही उपायुक्त ने एम्बुलेंस भेज टुना सबर को जमशेदपुर स्थित सदर अस्पताल में सात फरवरी को भर्ती कराया। इसके बाद टुना का इलाज शुरू हुआ। आज करीब 15 दिनों के इलाज के उपरांत टुना सबर गंभीर चर्म रोग से मुक्ति पाने में चंद कदम दूर है।

    शिविर का हुआ आयोजन, लाभान्वित हुए लोग

    डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ पंचायत के दंपाबेड़ा में निवास करने वाले सबर परिवारों को उपायुक्त के निर्देश पर गांव में विशेष शिविर लगाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया। सभी को डाकिया योजना के तहत हर माह खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

    टुना सबर के स्वास्थ्य में लगातार सुधार होना सुखद है। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर सबर परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। सबर परिवारों के अतिरिक्त जिला के सभी जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसका प्रयास हो रहा है।

    विजया जाधव, उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना के बाद मचा हड़कंप, लखनऊ डॉयवर्ट
    Next Article बोकारो में मिल रहे बर्ड फ्लू के संकेत, प्रशासन अलर्ट मोड पर

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में दिनदहाड़े लूट, पिस्तौल के दम पर पेट्रोल पंप कर्मी से ले उड़े पांच लाख

    September 1, 2025
    गिरिडीह

    हाथी के हमले से महिला की मौ’त, गांव में दहशत का माहौल

    September 1, 2025
    झारखंड

    अगले तीन दिन खूब भीगेगा झारखंड, होगी झमाझम बारिश

    September 1, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा में दिनदहाड़े लूट, पिस्तौल के दम पर पेट्रोल पंप कर्मी से ले उड़े पांच लाख

    September 1, 2025

    तियानजिन में SCO देशों ने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की

    September 1, 2025

    हाथी के हमले से महिला की मौ’त, गांव में दहशत का माहौल

    September 1, 2025

    अगले तीन दिन खूब भीगेगा झारखंड, होगी झमाझम बारिश

    September 1, 2025

    झारखंड के पारंपरिक व्यंजन “मड़ुआ छिलका” को दिलाया जाएगा GI टैग, IHM रांची ने शुरू की प्रक्रिया

    September 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.