Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 1:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आर्थिक समस्या से परेशान होकर पति-पत्नी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, चार माह पूर्व ही प्रेम विवाह किया था
    झारखंड

    आर्थिक समस्या से परेशान होकर पति-पत्नी ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, चार माह पूर्व ही प्रेम विवाह किया था

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जामकादर गांव में पति- पत्नी का शव बरामद किया गया है। दोनों की लाश फंदे से लटकी हुई मिली है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मरने वालों की पहचान शफीउल शेख और पोरोला बीबी के रूप में की गई है।

    दोनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के भूला थाना क्षेत्र के भूलाउड़ी गांव के रहने वाले हैं। वह रोजगार के लिए झारखंड में रह रहे थे। पुलिस की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। कहा गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। हालांकि अनाधिकारिक तौर पर दावा किया जा रहा है कि आर्थिक परेशानी के कारण दोनों ने आत्महत्या की है।

    बताया जा रहा है कि मंगलवार को आत्महत्या करने से पहले महिला ने अपनी मां को फोन किया था। इसमें यह बताया था कि वह लोग मजबूरी में आत्महत्या करने जा रहे हैं। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। स्थानीय लोगों की माने तो दोनों ने चार माह पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। दोनों गांव में किराए के मकान में रहते थे। यहां सिटी गोल्ड चेन बेचने का काम करते थे। कोरोना काल में दोनों का धंधा ठीक नहीं चल रहा था।

    जिस कारण उनके समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई थी। बुधवार को परिवार के लोग दुमका पहुंच गए। घर का दरवाजा बंद था। आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर घर का दरवाजा तोड़ा। इसमें दोनों का शव मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को घटनास्थल सेथाने पहुंचा। गुरुवार की सुबह इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

    शिकारीपाड़ा के थानेदार नवल किशोर सिंह ने कहा कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे मामले की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्टके बाद शव को परिवार के लोगों को सौंप दिया जाएगा।

    Sucite
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, आराेपी पति गिरफ्तार
    Next Article गुरु रंधावा-यूलिया वंतूर के सॉन्ग ‘मैं चला’ में सलमान खान संग रोमांस करेगी ये साउथ एक्ट्रेस

    Related Posts

    झारखंड

    गुमला में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, दो महिलाएं गिरफ्तार

    June 17, 2025
    क्राइम

    बंद दुकान में मिली मालिक की डे’ड बॉ’डी, इलाके में सनसनी

    June 17, 2025
    पाकुड़

    पाकुड़ में सर्किल इंस्पेक्टर के घर भीषण डकैती

    June 17, 2025
    Latest Posts

    गुमला में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, दो महिलाएं गिरफ्तार

    June 17, 2025

    इंडिगो फ्लाइट में मिली बम की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    June 17, 2025

    बंद दुकान में मिली मालिक की डे’ड बॉ’डी, इलाके में सनसनी

    June 17, 2025

    CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, 20 अहम फैसलों पर लगी मुहर

    June 17, 2025

    अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित, UAV और ड्रोन पर भी प्रतिबंध

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.