Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Sep, 2025 ♦ 10:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा में अपराधियों के ट्रेलर चालक एवं खलासी को मारी गोली, मौत
    झारखंड

    चाईबासा में अपराधियों के ट्रेलर चालक एवं खलासी को मारी गोली, मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथपुर – नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर बीती देर रात एक बड़ी घटना को नकाबपोश अपराधियों ने अंजाम देते हुए एक आयरन लदे ट्रेलर के चालक और खालासी को गोली मारकर ट्रेलर लूट ली। घटना बुधवार देर रात लगभग 12 बजे की है। यह घटना जगन्नाथपुर नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर जेटेया मोड़ के समीप की है।

    घटना को अंजाम देकर अपराधी ट्रेलर लेकर भाग गये । गोली लगने से खलासी की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि चालक गंभीर रुप से घायल हो गया है। चालक को कंधा में एक गोली लगी है जबकि खालासी को अपराधियों ने गाल मे गोली मारी।

    अबतक मिली जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के नवादा जिला निवासी चालक गुड्डु कुमार और खालासी नवादा जिला के ही राहुल कुमार बुधवार रात को उड़िसा बड़बिल से ट्रेलर पर आयरन लोड कर बरही हजारीबाग जा रहे थे। जैसे ही वे ही जेटेया मोड़ से थोड़ा आगे निकले एक बिना नम्बर वाले अल्टो कार उनके ट्रेलर के सामने पहले से खड़ी थी। उसपर सवार लोगों ने ट्रेलर को रुकवाया। कार से तीन नकाबपोश अपराधी बाहर आये और सीधे चालक के कनपट्टी पर बंदूक सटा दी।

    बकझक होने के बाद अपराधियों ने चालक को कंधा में गोली मार दी वही चालक को कनपट्टी के नीचे गाल के समीप गोली मार दी। चालक और खलासी दोनों को अलग अलग जगह में फेंक कर अपराधी ट्रेलर लेकर भाग गये। घटना की जानकारी अहले सुबह ग्रामीणों व राहगीरों को हुई तो जगन्नाथपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर थाना प्रभारी यशराज सिंह, सहायक अवर निरीक्षक रविशंकर तिवारी दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। सबसे पहले घायल चालक को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर उपचार करवाया गया। वही खलासी के शव को पुलिस ने जब्त कर थाना ले आयी। दोनों के परिजनों को पुलिस ने घटना की जानकारी दे दी है। इधर घटना की सूचना मिलती ही डीएसपी इकुड डुंगडुंग और पुलिस इंस्पेक्टर नोवामुण्डी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व घटना स्थल पहुंचे। घटना की तह तक जाने में पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। चालक को बेहतर उपचार के लिए यहां से सदर हॉस्पीटल चाईबासा चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिया गया है। वही पुलिस खालासी के शव को पोस्टमार्टम हेतू तैयारी में जुट गई है।

    Crime news Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के पूर्व डीजीपी एमवी राव आज होंगे रिटायर, जैप-1 ग्राउंड में दी गयी विदाई
    Next Article गिरिडीह में ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में दो की मौत

    Related Posts

    जमशेदपुर

    ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौ’त, लोगों ने किया सड़क जाम

    September 11, 2025
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश, तीन जिलों के लिए येलो अलर्ट

    September 11, 2025
    झारखंड

    झरिया में बड़ा हादसा : BCCL का जर्जर मकान ढहने से तीन की दर्दनाक मौत

    September 10, 2025
    Latest Posts

    भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले

    September 11, 2025

    पटना में शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर SVU की रेड

    September 11, 2025

    भारत-पाकिस्तान T20 मैच रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में PIL दायर

    September 11, 2025

    ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौ’त, लोगों ने किया सड़क जाम

    September 11, 2025

    बिहार के इस जिले में आज बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

    September 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.