Jamshedpur: जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही एक बार फिर चर्चा में है। टेल्को थाना क्षेत्र के जी हॉस्टल के पास शनिवार को गोलमुरी ट्रैफिक थाना की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ स्कूटी से वहां से गुजर रही थी।
बताया जाता है कि पुलिस को देखकर महिला घबरा गई और स्कूटी मोड़ने लगी। तभी गोलमुरी ट्रैफिक थाना में तैनात सिपाही कमलेश राय ने दौड़कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उन्होंने धक्का दे दिया, जिससे महिला सड़क पर गिर गई।
महिला के गिरते ही चेकिंग में शामिल पुलिसकर्मी घबरा गए और घटनास्थल से भाग निकले। कुछ देर बाद महिला खुद उठी और स्कूटी लेकर आगे बढ़ने लगी। तभी अन्य सिपाही फिर पहुंचे और पीछे से स्कूटी को धक्का देकर रोकने की कोशिश की। इस बार महिला घायल हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। उन्होंने पुलिस की इस हरकत का विरोध करते हुए मौके पर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ती देख सभी पुलिसकर्मी वहां से भाग गए। बाद में स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए जो जनता के साथ इस तरह का व्यवहार करते हैं.
Also read:Breaking: चाईबासा में IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल…
Also read:झारखंड का पाकुड़ जिला नीति आयोग प्रतियोगिता में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने में सफल…