Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Oct, 2025 ♦ 1:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर चालक हड़ताल पर
    झारखंड

    रांची में कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर चालक हड़ताल पर

    Sneha KumariBy Sneha KumariAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कचरा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची नगर निगम की सफाई व्यवस्था एक बार फिर संकट में है। शहर की सड़कों से कचरा उठाने वाले 176 ट्रैक्टर चालकों ने शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इसके चलते रांची की सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने की आशंका है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    14 महीने से नहीं मिला भुगतान

    ट्रैक्टर चालकों का कहना है कि उन्हें पिछले 14 महीनों से ट्रैक्टर किराए का भुगतान नहीं किया गया है। जब उन्होंने अपनी बकाया राशि की मांग की तो नगर निगम के कुछ अनुबंधित कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की कर उन्हें कार्यालय से बाहर कर दिया।

    इस घटना के बाद चालकों ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विरोध में उन्होंने सामूहिक हड़ताल पर जाने का फैसला किया और इसकी लिखित सूचना स्वच्छता कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड और रांची नगर निगम को सौंप दी है।

    महामारी में भी किया था काम, अब नहीं मिल रहा सम्मान

    ट्रैक्टर चालक राजेश साहू ने बताया कि उन्होंने कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई, लेकिन अब उनके साथ बुरा बर्ताव हो रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर संचालकों को नियम के अनुसार 72 घंटे में भुगतान किया जाना चाहिए, लेकिन 14 महीने से उन्हें एक भी पैसा नहीं मिला। “बच्चों की पढ़ाई तक छूट गई है, और जब हम बकाया मांगते हैं तो हमें धक्का देकर भगा दिया जाता है,” राजेश ने गुस्से में कहा।

    एक अन्य ट्रैक्टर चालक छोटन साहू ने दो टूक कहा, “जब तक पूरा बकाया नहीं चुकाया जाएगा, तब तक कोई भी ट्रैक्टर नगर निगम क्षेत्र से कचरा नहीं उठाएगा। बिना भुगतान, अब कोई काम नहीं होगा।”

    नगर निगम के पास 176 ट्रैक्टरों के जरिए रोजाना शहर से कचरा उठाने का प्रावधान है, जिसके लिए प्रति ट्रैक्टर ₹20,000 प्रति माह तय है। ऐसे में 14 महीने की बकाया राशि करोड़ों में पहुंच चुकी है।

     

     

     

    Civic Crisis Ranchi Garbage RMC कचरा संकट कोरोना योद्धा झारखंड समाचार ट्रैक्टर चालक हड़ताल बकाया भुगतान रांची रांची नगर निगम सफाई हड़ताल स्वच्छता निगम स्वच्छता व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत-जापान शिखर सम्मेलन : आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान
    Next Article रांची के जुमार पुल पर ट्रक हादसा, यातायात बाधित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SSP ने तीन पुलिसकर्मी को किया निलंबित, बालू ट्रक से अवैध वसूली करते वायरल हुआ था वीडियो

    October 18, 2025
    जामताड़ा

    आधी रात अचानक स्टेशन मोड़ पहुंचे जामताड़ा एसपी, दे गये सख्त निर्देश

    October 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    देशी शराब की छापेमारी पर भड़के ग्रामीण, संयुक्त पुलिस टीम पर बोला हमला

    October 17, 2025
    Latest Posts

    SSP ने तीन पुलिसकर्मी को किया निलंबित, बालू ट्रक से अवैध वसूली करते वायरल हुआ था वीडियो

    October 18, 2025

    आधी रात अचानक स्टेशन मोड़ पहुंचे जामताड़ा एसपी, दे गये सख्त निर्देश

    October 18, 2025

    होटल और लॉज में नगर निगम की छापेमारी, पांच प्रतिष्ठानों पर ठोका जुर्माना

    October 17, 2025

    देशी शराब की छापेमारी पर भड़के ग्रामीण, संयुक्त पुलिस टीम पर बोला हमला

    October 17, 2025

    डोरंडा में फा’यरिंग कर दहशत फैलाने वाले सात अपराधी गिरफ्तार, हथियार, बाइक और गोलियां जब्त

    October 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.