Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jun, 2025 ♦ 11:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»पहली पत्नी संग मिलकर दूसरी बीवी को उतारा मौ’त के घाट, फिर की यह कोशिश…
    गुमला

    पहली पत्नी संग मिलकर दूसरी बीवी को उतारा मौ’त के घाट, फिर की यह कोशिश…

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 30, 2025Updated:June 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बीवी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla (Dipak Bhaskar) : गुमला में हुए विवाहिता रिजवाना हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। रिजवाना की हत्या के इल्जाम में पुलिस ने उसके शौहर शमशाद अंसारी और पहली बीवी अफसाना खातून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और कपड़ा बरामद किया गया है। इस बात का खुलासा आज यानी सोमवार को गुमला SDPO सुरेश प्रसाद यादव ने किया।

    पत्नी
    मृतिका की फाइल फोटो

    SDPO सुरेश प्रसाद यादव ने मीडिया को बताया कि बीते 28 जून की रात विवाहिता रिजवाना परवीन की बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। रिजवाना परवीन शमशाद अंसारी की दूसरी बीवी थी। उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर पहले उसे जख्मी किया गया और फिर दुप्पटे से गला घोंट कर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया गया। इस दुस्साहसिक वारदात को एक हादसा का रूप देने की कोशिश की गयी। मुहल्ले में यह खबर फैलायी गयी कि रिजवाना सीढ़ियों से गिर गयी, जिस चलते उसकी मौत हो गयी। वहीं, मृतका के भाई रिजवान अंसारी को शक था कि उसकी बहन की हत्या की गयी है। इस चलते रिजवान ने रिजवाना के शौहर शमशाद अंसारी, उसकी पहली बीवी अफसाना खातून सहित पांच लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करायी थी। भाई के शिकायत के आधार पर पुलिस ने शमशाद अंसारी और उसकी पहली बीवी अफसाना खातून को उठा लिया। पहले तो उन दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, पर जब पुलिस ने अपने स्टाइल से पूछताछ शुरू की तो दोनों टूट गये और अपना-अपना गुनाह कबूल कर लिया।

    SDPO सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस को दिये अपने बयान में संदेही गुनहगार अफसाना खातून ने बताया कि रिजवाना परवीन उसके बच्चों का हक मार रही थी। वहीं, उसे शौहर शमशाद के पास भी नहीं जाने देती थी। उसे कई दफा समझाया पर वह अपनी हरकरतों से बाज नहीं आयी। इस चलते उसे रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया। सारी प्लानिंग तय कर ली गयी। बीते 28 जून की रात करीब आठ बजे रिजवाना रोटी बनाने के वास्ते आटा गूंथ रही थी। तय प्लानिंग के अनुसार उससे झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद घर में रखे कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर उसे बेतरह जख्मी कर दिया। लहूलुहान रिजनावा तब भी जिंदा थी। इसके बाद दुप्पटे से गला घोंट कर उसकी कहानी खत्म कर दी।

    Also Read : सिद्धू कान्हू स्मारक स्थल बनेगा संग्रहालय, DC ने दिए निर्देश

    Also Read : नगर निगम ने पंडरा बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया

    Also Read : सरकार को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा रहे गिरिडीह में पत्थर माफिया

    Also Read : उषा मार्टिन के MD राजीव झंवर ने रांची CBI कोर्ट में पासपोर्ट किया सरेंडर

    Afsana Khatoon arrested axe attack domestic violence Family Dispute gumla Jharkhand crime murder conspiracy police action Rizwana Parveen Shamshad Ansari Sisai Basti staged accident strangulation woman murder अफसाना खातून कुल्हाड़ी से हत्या गला घोंटकर हत्या गिरफ्तार गुमला घरेलू हिंसा झारखंड अपराध पारिवारिक विवाद पुलिस कार्रवाई महिला हत्या रिजवाना परवीन शमशाद अंसारी सिसई बस्ती हत्या की साजिश हादसे का रूप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार
    Next Article खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर…

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू में दो गांजा तस्करों को मिली सजा, इतने साल काटेंगे जेल में…

    June 30, 2025
    झारखंड

    2011 में की थी हत्या, 14 वर्ष बाद मिली आजीवन कारावास की सजा

    June 30, 2025
    झारखंड

    यूपी का शातिर ठग अब झारखंड CID के शिकंजे में, की थी 23.95 लाख की ठगी

    June 30, 2025
    Latest Posts

    पलामू में दो गांजा तस्करों को मिली सजा, इतने साल काटेंगे जेल में…

    June 30, 2025

    2011 में की थी हत्या, 14 वर्ष बाद मिली आजीवन कारावास की सजा

    June 30, 2025

    यूपी का शातिर ठग अब झारखंड CID के शिकंजे में, की थी 23.95 लाख की ठगी

    June 30, 2025

    हजारीबाग में 50 बाइक से 160 जगहों पर 24 घंटे होगी पेट्रोलिंग

    June 30, 2025

    BREAKING : झारखंड में एक जुलाई से नहीं मिलेगी शराब, यह है वजह

    June 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.