मेष: आज का दिन आपके लिए काम और तरक्की से जुड़ा रहेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और अधूरे काम पूरे होंगे। हालांकि, काम की व्यस्तता से आराम में थोड़ी कमी आ सकती है। शुभ अंक: 2, 6, 7
वृष: दिन की शुरुआत किसी बड़ी उपलब्धि के साथ होगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा और लाभ के योग हैं। उत्साह से भरपूर दिन रहेगा। शुभ अंक: 2, 5, 8
मिथुन: आज मनोरंजन और प्रसन्नता से भरा दिन रहेगा। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं और कुछ जरूरी काम भी पूरे होंगे। अनावश्यक भागदौड़ से बचें। शुभ अंक: 5, 6, 7

कर्क: रुके हुए काम पूरे होंगे और प्रियजनों से मुलाकात होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और दिन लाभकारी रहेगा। शुभ अंक: 6, 7, 8
सिंह: आज कोई मनपसंद चीज या उपहार मिल सकता है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभ अंक: 3, 6, 9
कन्या: दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वरिष्ठों से विवाद की स्थिति बन सकती है। संयम और धैर्य रखें। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। शुभ अंक: 5, 7, 8
तुला: लाभ में बढ़ोतरी होगी। कोई पुराना संकल्प पूरा हो सकता है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और यात्रा से लाभ मिल सकता है। शुभ अंक: 3, 5, 8
वृश्चिक: कामकाज के क्षेत्र में व्यस्तता और तरक्की दोनों रहेंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। शुभ अंक: 5, 8, 9
धनु: आज मन थोड़ा उदास रह सकता है। संघर्ष अधिक रहेगा और आर्थिक संतुलन बनाए रखना होगा। सहयोग की कमी महसूस हो सकती है। शुभ अंक: 3, 5, 9
मकर: दिन की शुरुआत अच्छे समाचार से होगी। कार्यों में प्रगति होगी और खर्च के साथ लाभ भी मिलेगा। धन निवेश लाभ देगा। शुभ अंक: 1, 2, 3
कुम्भ: विरोधियों से सावधान रहें। पारिवारिक मतभेद और कार्यों में रुकावट संभव है। जमीन-जायदाद से लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ अंक: 2, 6, 9
मीन: आज का दिन कार्यों को पूरा करने के लिए अनुकूल है। नई जान-पहचान से लाभ होगा और व्यापार में सुधार आएगा। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। शुभ अंक: 4, 7, 8
Also Read : कांग्रेस ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, कुमार राजा फिर से महानगर अध्यक्ष