Patna : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बिहार प्रदेश इकाई की नवगठित राज्य परिषद की अहम बैठक आज 19 जून को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक की शुरुआत दोपहर 11:30 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे।
इस बैठक में मंगनी लाल मंडल को बिहार प्रदेश राजद का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसकी अध्यक्षता राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. तनवीर हसन करेंगे। बैठक में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और राज्य परिषद के सदस्य शामिल होंगे।
यह बैठक संगठन को मजबूत करने और आने वाले राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा के लिहाज से अहम मानी जा रही है। राजद नेताओं के अनुसार, यह कार्यक्रम पार्टी को नई दिशा देने और संगठनात्मक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Also Read : झारखंड के कई जिलों में दो दिन से लगातार बारिश, रांची समेत 5 जिलों को मौसम विभाग ने किया अलर्ट
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 19 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO
Also Read : झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें