Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन की खबर के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। CM हेमंत सोरेन ने भी अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा,
“आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था… वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें! अमर रहें! अमर रहें!”
आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था…
वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
अमर रहें! अमर रहें!— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 6, 2025
मुख्यमंत्री के इस ट्वीट ने लाखों लोगों की आंखें नम कर दीं। नेमरा स्थित शिबू सोरेन के पैतृक गांव में बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। झारखंड सरकार ने पूरे राज्य में शोक की घोषणा की है और सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है।
Also Read : बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो फिर बना नंबर वन, जोड़े 2.48 लाख नए ग्राहक
Also Read : भारतीय क्रिकेट टीम के सामने एशिया कप की चुनौती, गिल-यशस्वी-सुदर्शन पर नजर
Also Read : साहिबगंज में जमीन विवाद ने ली तीन लोगों की जान, आरोपी ने किया सरेंडर
Also Read : झारखंड में सहायक आचार्य की नियुक्ति के लिए 8 अगस्त को रांची में जिला स्तरीय काउंसलिंग
Also Read : एक ही रात दो कारोबारियों से छिनतई, जेवर और चावल व्यवसायी को बनाया निशाना