Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तीन साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, ₹44 हजार कैश, बाइक और मोबाइल जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    तीन साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, ₹44 हजार कैश, बाइक और मोबाइल जब्त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read93
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साइबर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर ठगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ₹44 हजार कैश, 11 मोबाइल फोन, 14 फर्जी सिम कार्ड, एक आधार कार्ड और एक बाइक बरामद की है। इस संबंध में मंगलवार देर शाम जामताड़ा के पुलिस एसपी राजकुमार मेहता ने सबर थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी मिहिजाम और नारायणपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस सूचना पर थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार गुप्ता, प्रशांत कुमार, अमृत कुमार राम और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने संयुक्त छापेमारी की।

    छापेमारी के दौरान मिहिजाम थाना क्षेत्र के बोदमा रेलवे लाइन के पास मैदान से और नारायणपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित पलास जंगल से तीन अपराधियों को साइबर ठगी करते हुए पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान नसीम अंसारी (जीयालजोरी गांव), सद्दाम अंसारी (नवाडीह-दुर्गापुर, थाना करमाटांड़) और वीरेंद्र मंडल (मोहनपुर, नारायणपुर) के रूप में हुई है।

    एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि ये साइबर अपराधी “मैजिक ऐप” के माध्यम से फोनपे पर कैशबैक का फर्जी संदेश भेजते थे। जैसे ही लोग उस संदेश को एक्सेप्ट करते, अपराधी उनके खातों से पैसे निकाल लेते थे। ठगी के पैसे से ये लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते और गिफ्ट कार्ड खरीदकर उसे कमीशन पर बेच देते थे।

    इसके अलावा, ये लोग व्हाट्सएप के जरिए आरटीओ ई-चालान और एसबीआई क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर फर्जी एपीके फाइल भेजते थे। लोग जैसे ही इसे डाउनलोड करते, उनके मोबाइल से बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी अपराधियों के पास पहुंच जाती थी, जिससे वे खातों से रकम उड़ा लेते थे।

    पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार अपराधी झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में सक्रिय रहे हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि जामताड़ा पुलिस साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Also Read : टीएसपीसी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और गोलियां बरामद

    000 cash bike and mobile seized Three cyber criminals arrested by police तीन साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे बाइक और मोबाइल जब्त ₹44 ₹44 हजार कैश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटीएसपीसी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और गोलियां बरामद
    Next Article अरगोड़ा में जुआ खेलते सात गिरफ्तार, 18 बाइक, कार और कैश बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.