Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Aug, 2025 ♦ 5:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमीन विवाद में गोलीबारी के बाद हत्या मामले में रिटायर्ड फौजी मैनेजर तिवारी समेत तीन गिरफ्तार, लाईसेंसी राइफल व पिस्टल समेत जिंदा गोली जप्त
    झारखंड

    जमीन विवाद में गोलीबारी के बाद हत्या मामले में रिटायर्ड फौजी मैनेजर तिवारी समेत तीन गिरफ्तार, लाईसेंसी राइफल व पिस्टल समेत जिंदा गोली जप्त

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। खेलगांव ओपी क्षेत्र के लालगंज में जमीन विवाद में गोलीबारी के बाद हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मैनेजर तिवारी समेत तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मैनेजर तिवारी, अभिषेक कुमार तिवारी(बेटा) और सुमन देवी(पत्नी) शामिल है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर सिटी एसपी सौरभ के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों को पकड़ा है। इनलोगों के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल, रायफल, जिंदा गोली समेत अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपी रिटायर्ड आर्मी का जवान मैनेजर तिवारी है। पुलिस ने टाटीसिलवे इलाके से आरोपी को गुप्त सूचना पर पकड़ा है।

    क्या है मामला
    सोमवार की सुबह रिटायर्ड आर्मी के जवान मैनेजर तिवारी ने थानेदार को कॉल किया और कहा कि जमीन पर काम चल रहा, बंद करवाएं वरना ठीक नहीं होगा। इसके बाद थानेदार ने पीसीआर वैन की पुलिस को भेजा। लेकिन इससे पहले रिटायर्ड आर्मी जवान मैनेजर तिवारी ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए एक की हत्या कर दी थी। जबकि दूसरे को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इससे पूर्व बताया गया कि लालगंज में एक जमीन पर की गई चहारदिवारी का गेट तोड़ने के विवाद में इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था। गोलीबारी में मृतक का नाम सूरज कुमार महतो है। वह मूलरूप से बुंडू के तुंजू गांव का रहने वाला था। वह लालगंज में किराया का मकान लेकर रह रहा था। वह विवादित जमीन के पक्षकार अशोक कुमार शुक्ला के लिए केयर टेकर व मजदूर के रूप में काम करता था। घायल का नाम अमरेंद्र कुमार मिश्रा है, जो कि अशोक कुमार शुक्ला के साला है। पीसीआर वैन की पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गोलियों के खोखे बिखरे पड़े थे। सूरज मृत पड़ा था, घायल भी जमीन गिरा हुआ था। आनन-फानन में सभी को मेडिका अस्पताल भेजा गया। जहां सूरज को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अमरेंद्र को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मैनेजर तिवारी मौके से फरार हो गया था।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : ऑटो हड़ताल से थम गई शहर की रफ्तार
    Next Article पुलिस एनकाउंटर में मारा गया 2 लाख का इनामी एरिया कमांडर पुनई उरांव, रांची के चेटे गांव में हुआ मुठभेड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पंचतत्व में विलीन “गुरुजी”, छोटे बेटे बसंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

    August 5, 2025
    झारखंड

    राहुल गांधी और खड़गे रांची से नेमरा रवाना, दिशोम गुरु की अंत्येष्टि में होंगे शामिल

    August 5, 2025
    जमशेदपुर

    सोनारी में महिला से सोने की चेन की छिनतई, CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश जारी…

    August 5, 2025
    Latest Posts

    पंचतत्व में विलीन “गुरुजी”, छोटे बेटे बसंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

    August 5, 2025

    ‘डॉग बाबू’ के बाद अब ‘टॉमी’ के नाम निवास प्रमाण पत्र की अर्जी

    August 5, 2025

    शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, क्या बोले डॉक्टर… जानें

    August 5, 2025

    हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के तलाक की अफवाहें तेज, इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें डिलीट

    August 5, 2025

    राहुल गांधी और खड़गे रांची से नेमरा रवाना, दिशोम गुरु की अंत्येष्टि में होंगे शामिल

    August 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.