Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 5:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»उत्तर प्रदेश : पत्रकार हत्या मामले में तीन गिरफ्तार, आरोपियों ने सैनिटाइजर से घर में लगाई थी आग
    देश

    उत्तर प्रदेश : पत्रकार हत्या मामले में तीन गिरफ्तार, आरोपियों ने सैनिटाइजर से घर में लगाई थी आग

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में 35 वर्षीय पत्रकार और उसके दोस्त की हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पत्रकार की घर में आग लगने से मौत हो गई थी। आरोपियों ने घर को जलाने के लिए अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया था ताकि हत्या एक हादसे की तरह लगे। बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी), देव रंजन वर्मा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में ललित मिश्रा, केशवानंद मिश्रा और अकरम अली शामिल हैं।

    उन्हें सोमवार को बहादुरपुर क्रॉसिंग के पास एक जंगल से गिरफ्तार किया गया था। तीनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। एसपी ने कहा कि केशवानंद की मां ग्राम प्रधान थीं और राकेश सिंह ने उनके कामकाज में भ्रष्टाचार को उजागर किया था। आरोपी इस वजह से राकेश सिंह से नाराज था। एसपी ने कहा, वे कुछ बातचीत करने के बहाने उनके घर गए। उन्होंने राकेश सिंह और उनके दोस्त को शराब पिलाई और बाद में घर में आग लगा दी। पुलिस अधिकारी ने कहा, केमिकल का इस्तेमाल कर घर को जलाने के लिए ललित मिश्रा और केशवानंद मिश्रा ने अकरम अली उर्फ अब्दुल कादिर की मदद ली, जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने में माहिर हैं।

    स्थानीय समाचार पत्र के लिए काम कर रहे 35 वर्षीय पत्रकार राकेश सिंह और 32 वर्षीय उनके दोस्त पिंटू साहू शनिवार को कलवारी गांव में घर में लगी आग में गंभीर रूप से झुलस गए थे। साहू की मौके पर ही मौत हो गई और 90 फीसदी जलने के साथ राकेश सिंह को लखनऊ के अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, राकेश सिंह की पत्नी और बच्चे घटना के दो दिन पहले एक रिश्तेदार के घर गए थे।

    पुलिस ने कहा कि शुक्रवार/ शनिवार की दरमियानी रात को घर में विस्फोट हुआ था, जिससे घर की एक दीवार ढह गई थी और एक कमरे में आग लग गई थी। बलरामपुर जिला प्रशासन ने पत्रकार की पत्नी को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया है। विधायक पलटूराम द्वारा मृतक के परिवार को चेक सौंपा गया था। इस बीच, बलरामपुर चीनी मिल के प्रबंधन ने जिला प्रशासन को आश्वासन दिया है कि वे मृतक की पत्नी विभा सिंह को रोजगार प्रदान करेगा।

    प्रशासन ने पत्रकार की बेटियों के लिए मुफ्त शिक्षा का भी वादा किया है। इससे पहले, पत्रकार की पत्नी ने धमकी दी थी कि अगर पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ती है तो वह खुद को आग के हवाले कर देंगी। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में नीतीश कुमार जल्द करेंगे मंत्रिमंडल विस्तार!
    Next Article कर्नाटक के मंगलुरु में समुद्र में डूबी मछली पकड़ने वाली नाव, छह मछुआरे लापता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    देश

    स्पेसएक्स कैप्सूल सफलतापूर्वक स्पेस स्टेशन पहुंचा, चार अंतरिक्ष यात्री छह महीने करेंगे काम

    August 2, 2025
    देश

    स्वदेशी से ही सशक्त होगा भारत: काशी से पीएम मोदी का राष्ट्रव्यापी आह्वान…

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.