Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 1:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»जामताड़ा में खुलेआम फेंके गए हजारों इस्तेमाल हुए ब्लड सैंपल, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर
    जामताड़ा

    जामताड़ा में खुलेआम फेंके गए हजारों इस्तेमाल हुए ब्लड सैंपल, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर

    Kajal KumariBy Kajal KumariOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्वास्थ्य
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : झारखंड के जामताड़ा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर के सबसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल गांधी मैदान में ब्लड जांच के लिए उपयोग की गई हजारों शीशियां खुलेआम फेंक दी गई हैं। ये संक्रमित मेडिकल कचरा कई दिनों से रास्तों पर बिखरा पड़ा है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

    गांधी मैदान में प्रतिदिन हजारों लोग आते-जाते हैं। सुबह से देर रात तक यहां बच्चे, युवा और वृद्धजन व्यायाम, खेलकूद और अन्य जरूरतों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर इस्तेमाल हो चुका मेडिकल कचरा फेंकना न केवल विभागीय लापरवाही को दर्शाता है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। इन ब्लड सैंपल की शीशियों को मिट्टी में दफनाया जाना चाहिए था, लेकिन जानबूझकर इन्हें सार्वजनिक जगह पर डंप कर दिया गया।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/10/WhatsApp-Video-2025-10-29-at-11.14.14-AM.mp4

    यह मामला उस समय और संगीन हो जाता है जब हाल ही में राज्य में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से एचआईवी संक्रमित खून बच्चों को चढ़ाने की घटना सामने आई थी। स्वास्थ्य मंत्री अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने में असफल नजर आ रहे हैं, जबकि पूरे राज्य में सुधार का दावा किया जा रहा है।

    मामले की जानकारी मिलने पर सिविल सर्जन डॉ. आनंद मोहन सोरेन ने कहा, “किसी भी तरह का मेडिकल वेस्ट खुलेआम नहीं फेंका जा सकता। वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के तहत इसे नष्ट करना अनिवार्य है। गांधी मैदान में लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।” स्थानीय लोग इस लापरवाही से चिंतित हैं और प्रशासन से तत्काल सफाई व जांच की मांग कर रहे हैं। यह घटना राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा रही है।

    Also Read : छठ का प्रसाद देकर लौट रहा था साढू के घर से, रस्ते में हो गया…

    exposing the negligence of the health department. Thousands of used blood samples were openly dumped in Jamtara जामताड़ा में खुलेआम फेंके गए हजारों इस्तेमाल हुए ब्लड सैंपल स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला-खरसावां के गम्हरिया में सरकारी अनाज गोदाम में लगी भीषण आ’ग
    Next Article सर्दियों में सेहत का साथी: आंवला-हल्दी ड्रिंक से बढ़ाएं इम्यूनिटी और एनर्जी

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा के दिवंगत DTO प्रवीण चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि, DC-SP ने किया नमन

    October 29, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में सामान्य हुआ यातायात, लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलनकारियों ने किया था जाम

    October 29, 2025
    झारखंड

    नहर में डूबे किशोर का श’व 36 घंटे बाद बरामद

    October 29, 2025
    Latest Posts

    सर्दियों में सरसों का तेल: फायदे के साथ ध्यान रखें सावधानियां

    October 29, 2025

    एक नवंबर को होगा देवउठनी एकादशी, जानें व्रत और पूजा विधि

    October 29, 2025

    जामताड़ा के दिवंगत DTO प्रवीण चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि, DC-SP ने किया नमन

    October 29, 2025

    दिवंगत अभिनेता सतीश शाह के लिए पद्मश्री अवॉर्ड की अपील

    October 29, 2025

    चाईबासा में सामान्य हुआ यातायात, लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलनकारियों ने किया था जाम

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.